Ujjain News: शादी से पहले दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता, दुल्हन डिप्रेशन में भर्ती, परिवार ने लगाए यह आरोप
उज्जैन में शादी से नौ दिन पहले दूल्हा पक्ष के अचानक रिश्ता तोड़ने से दुल्हन प्रिया जैन सदमे में डिप्रेशन का शिकार हो गई और अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित परिवार ने सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए पुलिस व प्रशासन से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उज्जैन में शादी से नौ दिन पहले दूल्हा पक्ष के अचानक रिश्ता तोड़ने से दुल्हन प्रिया जैन सदमे में डिप्रेशन का शिकार हो गई और अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित परिवार ने सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए पुलिस व प्रशासन से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी की तारीख से महज नौ दिन पहले रिश्ता टूटने से एक परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी 11 जुलाई को तय थी, लेकिन 2 जुलाई को दूल्हा पक्ष ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। धोखे के सदमे से दुल्हन गंभीर डिप्रेशन में चली गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अब पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए एसपी से लेकर कलेक्टर तक के चक्कर काट रहा है।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता के नाना मुकेश कसेरा ने बताया कि उनकी नातिन प्रिया जैन की सगाई कुलदीप पिता पुखराज जैन के साथ तय हुई थी। शादी के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की गई थी। परिवार ने अपनी जमा-पूंजी लगाकर धर्मशाला बुक की, बैंड-बाजा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली थीं। आरोप है कि सब कुछ तय होने के बाद 2 जुलाई को अचानक लड़के और उसके परिजनों ने बिना कोई ठोस वजह बताए शादी से साफ इनकार कर दिया। मुकेश कसेरा का कहना है, एन मौके पर मिले इस धोखे ने न केवल हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा को तार-तार किया है, बल्कि एक होनहार बेटी के भविष्य को भी अनिश्चितता के अंधेरे में धकेल दिया है।
सदमें से बिगड़ी दुल्हन की तबीयत
रिश्ता टूटने के बाद दुल्हन प्रिया को गहरा सदमा लगा। वह डिप्रेशन में चली गई। हालत बिगड़ने परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिवार दर-दर भटक रहा, पुलिस में शिकायत
पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एसपी कार्यालय से लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाना मुकेश कसेरा ने बताया कि उन्होंने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
