{"_id":"68eefdda7c451c4341028e58","slug":"actor-mahesh-manjrekar-wife-visited-temples-in-ujjain-mahakal-harsiddhi-mata-and-kaal-bhairav-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3521615-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महेश मांजरेकर पत्नी मेधा के साथ पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल और काल भैरव के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महेश मांजरेकर पत्नी मेधा के साथ पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल और काल भैरव के किए दर्शन
Wed, 15 Oct 2025 08:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:02 AM IST
सार
फिल्म अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर पत्नी मेधा मांजरेकर के साथ धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुँचे। इंदौर एयरपोर्ट से आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में माथा टेका और गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देवी गढ़कालिका और फिर बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
बाबा के दर्शन करते अभिनेता महेश मांजरेकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी अदाकारी और निर्देशन के लिए मशहूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने हस्ती महेश मांजरेकर पत्नी मेधा के साथ धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन पहुंचे महेश मांजरेकर ने सबसे पहले प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मंदिर में गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने देवी गढ़कालिका के भी दर्शन किए। ओर फिर बाबा महाकाल मंदिर में उन्होंने नंदी हॉल में दर्शन किए और गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर पूजन किया। इस अवसर पर दोनों ने पारंपरिक रूप से नंदी जी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं।
विज्ञापन
महाकाल के दर्शन के बाद, दंपति 51 शक्ति पीठों में से एक, माता हरसिद्धि के दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। यह पहली बार नहीं है जब महेश मांजरेकर ने उज्जैन के मंदिरों में आकर दर्शन किए हों। वह पहले भी कई बार महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उज्जैन आ चुके हैं।
पहले भी कई बार आ चुके हैं उज्जैन
अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर परिवार के साथ पहले भी कई बार तीर्थ नगरी उज्जैन आ चुके हैं। जहां उन्होंने मंगलनाथ धाम में पूजन अनुष्ठान करवाया था। मांजरेकर के साथ उनके पुरोहित भी साथ थे। महेश ने मंगल ग्रह की दशा सुधारने के लिए मंगलनाथ मंदिर में महा मंगल का अनुष्ठान के साथ ही भात पूजन कराई थी।