सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal, adorned cannabis, Vaishnav tilak, Tripund, Trinetra, woke up at 4 am to give darshan devotees.

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain: वैष्णव तिलक, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे श्री महाकाल, भक्तों ने किया दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। भव्य श्रृंगार और विधि-विधान से हुई आरती के बीच मंदिर परिसर जयघोष से गूंज उठा।

Baba Mahakal, adorned cannabis, Vaishnav tilak, Tripund, Trinetra, woke up at 4 am to give darshan devotees.
भस्म आरती। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर शनिवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्त देर रात से ही कतार में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।

Trending Videos

सुबह करीब चार बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती से पूर्व वीरभद्र जी से आज्ञा ली गई। इसके बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद की रही गूंज
पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती उतारी और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया।

महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भव्य भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल को भांग से सजाया गया। उनके मस्तक पर चंद्रमा, वैष्णव तिलक, त्रिपुंड और त्रिनेत्र का अलंकरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- MP: राजगढ़ में CMHO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश शासन कुमारी निर्मला भूरिया समेत हजारों भक्तों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। 

 

भस्म आरती

भस्म आरती- फोटो : credit

 

भस्म आरती

भस्म आरती- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed