{"_id":"6a69e5bc12cfc8682601dae2","slug":"cobra-terror-in-badnagar-14-venomous-snakes-found-in-one-house-in-2-days-locals-say-never-seen-this-before-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4553776-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोबरा का कहर: एक घर से 48 घंटे में निकले 14 सांप, पहले तीन तो दूसरे दिन में 11 काले नागों को देख डर गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोबरा का कहर: एक घर से 48 घंटे में निकले 14 सांप, पहले तीन तो दूसरे दिन में 11 काले नागों को देख डर गया परिवार
Wed, 29 Jul 2026 09:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:05 PM IST
सार
उज्जैन के बड़नगर में एक मकान से दो दिनों में 14 कोबरा सांप निकलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मकान मालिक ने सभी सांप पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़े। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि घर के किसी हिस्से में कोबरा ने अंडे दिए होंगे। वन विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
उज्जैन के बड़नगर में एक घर से निकल रहे सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के बड़नगर से एक दहशत मचाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक ही मकान से दो दिनों मे कुल 14 कोबरा सांप निकले हैं। इतने सांप निकलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सभी सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है, लेकिन क्षेत्रवासियों का सवाल यही है कि आखिर इतने सांप कहां से आए।
विज्ञापन
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि बड़नगर के बदनावर रोड स्थित गंधर्व तलाई क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी व्यावसायी नंदकिशोर चौहान के घर दो दिनों पहले डेढ़ से दो फीट के तीन काले सांप निकले थे। नंदकिशोर ने इन सांपों को पकड़कर तुरंत सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था। पूरे मामले में उस समय दहशत मच गई जब मंगलवार को इसी स्थान से फिर 11 सांप निकल गए। नंदकिशोर इस मकान में अपनी धर्मपत्नी के साथ अकेले रहते हैं। इसीलिए पहले तो वह इतने सारे सांपों को देखकर घबरा गए, क्योंकि यह सांप कोबरा प्रजाति के बताए जा रहे थे। उन्होंने तुरंत सांपों को पकड़ने के लिए सर्पमित्र और वन विभाग के जिम्मेदारों को फोन लगाया। जब कोई भी उनकी मदद को सामने नहीं आया तो नंदकिशोर ने खुद ही इन 11 सांपों को भी पकड़कर शहर के बाहर उचित स्थान पर छोड़ दिया। गंधर्व तलाई के पास इतनी अधिक संख्या में सर्प के निकलने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि इसके पहले कभी भी इतनी बड़ी संख्या में यहां से सांप नहीं निकले हैं। अब अचानक से इतने सांपों के कारण दहशत और डर का माहौल है, क्योंकि नंदकिशोर के आसपास रहने वाले परिवारों में छोटे बच्चे भी हैं। सांप के निकलने से अनचाहा भय बना हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'कुंभ की वायरल गर्ल को मध्य प्रदेश पुलिस को न सौंपा जाए'; केरल हाईकोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश
विज्ञापन
एक दो नहीं पूरे 14 सांप
बताया जाता है कि दो दिनों में लगभग 14 सांपों को पकड़कर शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या में सांप यहां पर कहां से आए। इसको लेकर क्षेत्र के पूर्व पार्षद राधेश्याम पांचाल और दंत चिकित्सक डॉ. परमानंद गौड़ ने बताया कि जिस तरीके से सिर्फ नंदकिशोर चौहान के घर से सांप निकल रहे हैं। उससे तो यह बात साफ है कि नंदकिशोर के मकान के चेंबर या अन्य किसी जगह पर कोबरा सांप में अंडे दिए होंगे, जिसके कारण ही इतनी बड़ी संख्या में नंद किशोर के मकान से सांप निकल रहे हैं। जबकि सांपों से संबंधित और भी दहशत की बात होती तो और स्थानों से भी सांप निकलने की बात सामने आती लेकिन नंदकिशोर के अलावा और किसी के घर से सांप नहीं निकले हैं। फिलहाल इतनी बड़ी तादाद में सांपों के मिलने से आसपास के रहवासी पूरी तरह दहशत में है। अब भी नंदकिशोर के घर वाले घर का कोना-कोना खंगाल रहे हैं कि कहीं किसी जगह पर सांप तो नहीं बैठा है।
