{"_id":"69ddb4c9115fcc349b07d71c","slug":"film-actor-milind-and-cricketer-nitish-rana-divine-bhasma-aarti-baba-mahakal-and-blessings-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4161481-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता मिलिंद सोमन, क्रिकेटर नीतिश राणा और यास्तिका भाटिया ने भी दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता मिलिंद सोमन, क्रिकेटर नीतिश राणा और यास्तिका भाटिया ने भी दर्शन किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
बाबा महाकाल की भस्म आरती में आज खास रौनक रही, जहां फिल्म और क्रिकेट जगत के सितारों ने पहुंचकर आस्था की झलक पेश की। मंदिर प्रशासन द्वारा तीनों विभूतियों का स्वागत किया गया।
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे मिलिंद सोमन और नीतिश राणा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महाकालेश्वर में होने वाली बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में आज फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन और क्रिकेटर नितीश राणा सहित महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया पहुंचे। तीनों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
Trending Videos
पत्नी के कहने पर पहुंचे मिलिंद सोमन
फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि यहां आकर बेहद खुशी महसूस हुई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यहां आने की इच्छा थी, लेकिन कहते हैं कि जब तक बुलावा नहीं आता, तब तक आना संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी के कहने पर वे यहां आए और यहां का अनुभव बेहद खास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़े: Ujjain: भस्म आरती के दौरान माथे पर त्रिपुंड व चंद्र त्रिशूल के साथ सजे श्री महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन
आईपीएल के बीच महाकाल की शरण में नितीश राणा
आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच नितीश राणा भी बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्धि और अपनी टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।
यास्तिका भाटिया ने भी किए दर्शन
महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत और सत्कार किया।

कमेंट
कमेंट X