सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News: Man arrested for assaulting woman and attacking her with a knife

MP: खंडवा में दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर महिला पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; सियासी कनेक्शन पर घमासान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला से दुष्कर्म की कोशिश मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छह दिन बाद एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घायल पीड़िता का उपचार जारी है। वहीं, भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।

Khandwa News: Man arrested for assaulting woman and attacking her with a knife
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम युवक द्वारा चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी देर रात घर में घुसा और महिला द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला के स्तन और पेट पर उसी के घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से वार कर दिए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। 
Trending Videos


घटना 11 अप्रैल की देर रात पंधाना थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पति के मुताबिक, आरोपी आकाश पटेल नशे की हालत में घर में घुसा और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह दिन बाद दर्ज की गई आरोपी पर एफआईआर
पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी के भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा होने के चलते दबाव बनाने और राजीनामा कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, मामला मीडिया में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना के छह दिन बाद शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज जारी है। वहीं, मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल ने इस मामले का खंडन किया है। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा इस केस से कोई संबंध नहीं है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा देनी की मैं मांग करता हूं। 



ये भी पढ़ें- Baba Sitaram: क्यों चर्चा में हैं बाबा सीताराम? BJP विधायक का ये अपमान या आशीर्वाद! देखें धक्का देने का वीडियो

आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही
घटना को लेकर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि जिला अस्पताल में बनी चौकी से एक तहरीर आई थी, जिसमें एक महिला को घायल अवस्था में भर्ती करना बताया गया था। महिला को शरीर पर गंभीर चोटें भी बताई गई है। जिसके बाद संबंधित थानाक्षेत्र को इस मामले की जांच के निर्देश दिए है। महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी को अरेस्ट कर मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed