{"_id":"69da0c1e0767212a43087333","slug":"newlywed-womans-murder-case-exposed-husband-turns-out-to-be-the-killer-arrested-at-home-sent-to-jail-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4150902-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नवविवाहिता की मौत का पर्दाफाश, पति ही निकला हत्यारा, गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नवविवाहिता की मौत का पर्दाफाश, पति ही निकला हत्यारा, गला दबाकर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन में नवविवाहिता की मौत का मामला पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या में बदल गया। पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि होने पर पति को ही आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया।
थाना नीलगंगा का है मामला
विज्ञापन
विस्तार
न्यू अशोकनगर में रहने वाली 31 वर्षीय निर्मला वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि पति ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद नीलगंगा पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
दरअसल 15 मार्च को न्यू अशोकनगर निवासी निर्मला वर्मा का शव घर के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पति माया पुरी, निवासी ग्राम भमावद (जिला गुना) हाल मुकाम न्यू अशोकनगर ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने नाराज होकर आत्महत्या की है। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी की एक और सोनम: पति से अक्सर लड़ती थी प्रियंका, सामने आया लड़ाई का वीडियो; सुपारी किलर सुरेंद्र अब भी फरार
जांच के दौरान सीएसपी दीपिका शिंदे और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसी बीच यह भी सामने आया कि निर्मला ने आरोपी माया पुरी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद अंतरजातीय विवाह योजना की राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट होती रहती थी। इसकी पुष्टि चिमनगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट और वन स्टॉप सेंटर में हुई काउंसलिंग से भी हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निर्मला की मौत गले पर बाहरी दबाव के कारण हुई। गले की हड्डी में फ्रैक्चर और अन्य चोटों के निशान मिले, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पति की आत्महत्या वाली कहानी को झूठा पाते हुए उसे आरोपी बनाया और पुष्टि होने के बाद उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कमेंट
कमेंट X