फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On Guru Purnima, CM Mohan Yadav Bows to Sant Ravidas, Praises Guru Tradition in India

गुरु पूर्णिमा: सीएम मोहन यादव ने रविदास महाराज की चरण पादुका को किया नमन, बताई गुरुओं की महिमा

Wed, 29 Jul 2026 07:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 07:27 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में संत रविदास महाराज की चरण पादुका और गुरु गादी पर दर्शन कर परिसर के भव्य विकास की घोषणा की। वर्चुअल संबोधन में उन्होंने गुरु परंपरा, सांदीपनी स्कूलों, गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए समाज को प्रेरित किया। 

विज्ञापन
On Guru Purnima, CM Mohan Yadav Bows to Sant Ravidas, Praises Guru Tradition in India
गुरु पूर्णिमा पर CM डॉ. मोहन यादव ने रविदास महाराज की चरण पादुका मे नमन

विस्तार

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर संत शिरोमणि रविदास महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। CM डॉ. यादव ने वृंदावनपुरा स्थित रविदास महाराज की चरण पादुका और गुरु गादी स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए, चादर चढ़ाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज की चरण पादुका और गुरु गादी परिसर को जल्द ही भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक विकास कार्य बहुत जल्द शुरू किए जाएंगे। CM ने कहा कि रविदास महाराज के आदर्श, उपदेश और विचार आज भी समाज में समानता, सद्भाव और मानवता की भावना का संचार करते हैं। उनका जीवन पूरी मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद में दोहरी सुनवाई: 1000 पन्नों के कागजात कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 8 अक्टूबर
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर CM डॉ. यादव उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम से भी जुड़े। कृषि मंडी प्रांगण में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। गुरु की महिमा अपार है, हम गुरुओं के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने आदि शंकराचार्य और वेदव्यास का उदाहरण देते हुए कहा कि गुरु की गादी से ही चरित्र निर्माण होता है। CM ने उज्जैन के सांदीपनी आश्रम की महिमा बताते हुए कहा कि प्रदेश में 25 हजार करोड़ की लागत से जगह-जगह सांदीपनी स्कूल खोले जा रहे हैं। अब प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी इन स्कूलों की ओर आ रहे हैं।

CM ने मंदसौर में गौ संरक्षण के लिए संकल्प लेने वाले पंडित भीमाशंकर शास्त्री जी की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में CM ने कहा कि अवसर मिलते ही वे मंदसौर आएंगे। श्रावण मास में वहां भगवान की सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें पुलिस बैंड की भी व्यवस्था होगी। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, UDA अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित रविदास समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा पर CM डॉ. मोहन यादव ने रविदास महाराज की चरण पादुका मे नमन

सीएम ने चढ़ाई चादर। 
 

गुरु पूर्णिमा पर CM डॉ. मोहन यादव ने रविदास महाराज की चरण पादुका मे नमन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed