सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves Beat Up Transgenders, Loot House in Ujjain

Ujjain News: छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, पहले किन्नरों को पीटा और फिर ले गए लाखों का माल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

उन्हेल टीआई संतोष चौहान ने बताया कि किन्नर को उसके साथी इलाज के लिए उज्जैन ले गए हैं। उनके बयान के बाद पता चलेगा कि बदमाश क्या ले गए और इनके साथ मारपीट क्यों की गई।

Thieves Beat Up Transgenders, Loot House in Ujjain
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देर रात एक किन्नर के घर में घुसकर लाखों रुपये नकद और जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने किन्नर और उसकी शिष्या के साथ मारपीट कर उन्हें बेहोश कर दिया और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे उन्हेल क्षेत्र में रहने वाली किन्नर गुरु शकीला (46) के घर यह वारदात हुई। शकीला नई दिल्ली इलाके में अपनी शिष्या मिष्टी के साथ रहती है। दोनों रात में सोने की तैयारी कर रही थीं, तभी दो बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और अंदर से दरवाजा खोलकर अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। उन्होंने शकीला और मिष्टी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी घर में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद, शकीला का सोने का मंगलसूत्र और पायजेब तथा मिष्टी का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

शकीला ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों करीब डेढ़ से दो घंटे तक बेहोश रहीं। होश आने पर उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सभी हमलावरों ने मुंह ढंक रखा था, इसलिए वे उन्हें पहचान नहीं सकीं।


पढ़ें:  काल भैरव मंदिर में शुरू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ऐसे मिलेगा सीधे प्रवेश; वीआईपी के लिए ये सहूलियत

घटना के बाद दोनों को रात में ही उन्हेल अस्पताल ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने पर सुबह शकीला को उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिष्टी का उपचार उन्हेल में चल रहा है। उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि घायल किन्नर को साथी इलाज के लिए उज्जैन ले गए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बदमाश क्या-क्या सामान ले गए और वारदात के पीछे क्या वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed