सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: BJP Youth Wing State President Shyam Tailor will visit Umaria on February 8.

Umaria News: उमरिया में युवा संवाद कार्यक्रम, 8 फरवरी को आएंगे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

उमरिया जिले में 8 फरवरी 2026 को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा (बजट) संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपने प्रथम उमरिया प्रवास पर युवाओं को बजट, रोजगार, शिक्षा और विकसित भारत के संकल्प पर संबोधित करेंगे।

Umaria News: BJP Youth Wing State President Shyam Tailor will visit Umaria on February 8.
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर। - फोटो : bilawar news
विज्ञापन

विस्तार

उमरिया जिले में 8 फरवरी 2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक अहम राजनीतिक और वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन भाजपा युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपने प्रथम उमरिया प्रवास पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के भाजपा संगठन और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos


प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के उमरिया दौरे के अवसर पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु प्रस्तुत बजट विषय पर आधारित युवा (बजट) संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय, उमरिया में संपन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख घोषणाओं, योजनाओं और उनके युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सार्थक संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा (बजट) संवाद कार्यक्रम में श्याम टेलर विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करेंगे। वे बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित हो सकता है और इसमें युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; रोक लगाने की मांग

कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा के मंडल और जिला स्तर के कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा उद्यमी और बड़ी संख्या में आम युवा वर्ग के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि युवाओं को खुलकर सवाल पूछने, सुझाव रखने और बजट से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को सामने रखने का अवसर भी मिलेगा।

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि श्याम टेलर का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम जिले के युवाओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। युवा मोर्चा का मानना है कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed