सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Karia Loni arrested; notorious criminal involved in three incidents including petrol pump robbery was caught

Umaria News: करिया लोनी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट समेत तीन वारदातों में शामिल दुर्दांत अपराधी पकड़ा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Umaria: करीब तीन वारदातों में शामिल रहे तीन बदमाशों में से एक करिया लोनी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। उसकी गिरफ्तारी से अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

Karia Loni arrested; notorious criminal involved in three incidents including petrol pump robbery was caught
करिया लोनी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

उमरिया में बुधवार की देर रात हुई लूट की वारदात में शामिल कुख्यात बदमाश करिया लोनी को पुलिस ने अलसुबह गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाकर जाल बिछाया, लेकिन जैसे ही करिया लोनी को पकड़ने की कोशिश हुई, उसने पास रखे कट्टे से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरक्षक के पैर में गोली लगने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में चोट आई है।
Trending Videos


करिया लोनी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए था। बुधवार को पिपरिया पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में भी वही शामिल था। घटना के दौरान उसने निहत्थे पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया था। घायल आरक्षक का जबलपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हार्वेस्टर चालक को निशाना बनाया और लगभग 47 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं, लोरहा रेलवे स्टेशन के पास एक रेलकर्मी पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया गया। इस वारदात में भी कई हजार रुपये लूटे गए।

पढ़ें: कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

करीब तीन वारदातों में शामिल रहे तीन बदमाशों में से एक करिया लोनी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। उसकी गिरफ्तारी से अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राहत का माहौल है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि अब ऐसे आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।

दुर्दांत अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि करिया लोनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने किन-किन जगहों पर और वारदातों को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि आरोपी से कई अहम जानकारियां मिलीं तो आपराधिक गिरोह के बाकी सदस्य भी जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed