सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger Relocation Plan: IAF Helicopter Trial at Bandhavgarh for Transfer to Mukundra

Umaria News: वायु सेना के हेलीकॉप्टर से होगी बाघिन की राजस्थान शिफ्टिंग, बांधवगढ़ में ट्रायल के साथ तैयारी तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को गुरुवाही हेलीपैड पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर का ट्रायल हुआ। उद्देश्य बाघिन को सुरक्षित हवाई शिफ्टिंग सुनिश्चित करना है। 

Tiger Relocation Plan: IAF Helicopter Trial at Bandhavgarh for Transfer to Mukundra
टाइगर सफारी - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में सोमवार को गुरुवाही हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर ट्रायल के लिए उतारा गया। यह ट्रायल पूरी शिफ्टिंग योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है, ताकि बाघिन को सुरक्षित और तय समय में नए ठिकाने तक पहुंचाया जा सके।
Trending Videos


जैसे ही वायुसेना का हेलीकॉप्टर गुरुवाही हेलीपैड पर उतरा बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, टेकऑफ, लोडिंग प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग भी हेलीकॉप्टर देखने पहुंच गए, जिससे हेलीपैड क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में दो बाघों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका

उड़ान में बाघिन को शांत रखना होगा अहम
अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि रेस्क्यू के बाद बाघिन को बिना किसी जोखिम के हवाई मार्ग से ले जाया जा सके। इसके लिए क्रेट की फिटिंग, वजन संतुलन, उड़ान समय और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। साथ ही मेडिकल टीम की भूमिका और बाघिन को शांत रखने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

जल्द रेस्क्यू की जाएगी बाघिन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि यह ट्रायल विशेष रूप से राजस्थान शिफ्टिंग को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि चिन्हित की गई बाघिन को जल्द ही रेस्क्यू किया जाएगा और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। यह कदम दोनों राज्यों के वन विभागों के आपसी समन्वय से उठाया जा रहा है।

मुकुंदरा में बढ़ेगी बाघों की संख्या
वन विभाग के अनुसार, बाघिन की शिफ्टिंग से मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और आनुवंशिक विविधता को मजबूती मिलेगी। वहीं, बांधवगढ़ में भी प्रबंधन संतुलन बनाए रखने में यह निर्णय सहायक होगा। फिलहाल वन विभाग, वायु सेना और अन्य संबंधित एजेंसियां इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, ताकि बाघिन का यह सफर पूरी तरह सुरक्षित और सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed