सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Woman Collecting Mahua Mauled by Tiger, Dies; Villagers Erupt in Anger

Umaria News: महुआ बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया शिकार, मौत के बाद गांव में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

महुआ बीनने जंगल में गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
 

Umaria News: Woman Collecting Mahua Mauled by Tiger, Dies; Villagers Erupt in Anger
घटनास्थल पर एकत्रित वन कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र के ग्राम झलवार से लगे जंगल में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार महिला दोपहर के समय जंगल में महुआ बीनने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। काफी देर तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। तलाश के दौरान दोपहर बाद जंगल में उसका शव दिखाई दिया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पार्क प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने लगे।

ये भी पढ़ें: Indore: आईजीईएस के सीईओ बोले-आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं सोने की कीमतें

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बाघों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जंगल से लगे गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए जंगल जाना पड़ता है, जिससे उनकी जान पर खतरा बना रहता है। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष के मुद्दे को उजागर कर दिया है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। कुछ लोगों ने पार्क प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए।

वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed