Umaria News: नीट परीक्षा विवाद पर उमरिया में उबाल, यूथ कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
उमरिया के गांधी चौक में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। पुलिस ने पानी की बौछार कर रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
उमरिया के गांधी चौक में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। पुलिस ने पानी की बौछार कर रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के गांधी चौक में सोमवार को नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों और अभिभावकों में बढ़ते आक्रोश के बीच आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन भी किया गया, जिसे रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को पानी की बौछार तक करनी पड़ी।
दरअसल, नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक कठिन मेहनत की, महंगी कोचिंग ली और दिन-रात पढ़ाई में जुटे रहे, लेकिन पेपर लीक की खबर ने उनके सपनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने भी इस पूरे मामले को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें - NEET के नाम पर करोड़ों की लूट कर रहे अधिकारी?, सरकार की "आकांक्षा योजना" पर गंभीर आरोप
इसी मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो ,छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “नीट घोटाले की जांच करो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन स्थल पर काफी देर तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि देश के लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य भ्रष्टाचार तथा लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि छात्रों का विश्वास दोबारा कायम हो सके। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस और जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार कर पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए गांधी चौक पर तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला।
युवा नेता विक्रम सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार कोल, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शकील खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X