{"_id":"6a5a05e787867e2fa10902a3","slug":"youths-body-recovered-after-24-hour-rescue-operation-at-umradar-dam-umaria-news-c-1-1-noi1225-4511161-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: उमड़ार बांध में डूबने से हुई युवक की दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: उमड़ार बांध में डूबने से हुई युवक की दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 17 Jul 2026 08:27 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:27 PM IST
सार
उमड़ार बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
24 घंटे बाद मिला उमड़ार बांध में डूबे युवक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उमड़ार बांध में नहाने के दौरान डूबे युवक शिवम सोनी का शव करीब 24 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ बांध में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शुरू हुआ राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा। प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को बुलाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिवम सोनी अपने तीन दोस्तों के साथ उमड़ार बांध पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों और पुलिसकर्मियों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बावजूद शिवम का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एसडीआरएफ की विशेष टीमों को बुलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भोजशाला: 'चालीसा पीर परिसर' में अदा हो सकेगी जुमे की नमाज; मुस्लिम समाज के साथ बैठक में प्रशासन ने दी जानकारी
विज्ञापन
करीब 24 घंटे तक चले व्यापक सर्च अभियान में एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के 20 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे रहे। लगातार खोजबीन के बाद आखिरकार एसडीआरएफ टीम ने शिवम का शव बांध से बाहर निकाल लिया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राखी सहाय, पुलिस अधीक्षक विजय बागरी, अतिरिक्त कलेक्टर प्रमोद सेन गुप्ता तथा एसडीएम अंबिकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की और समय-समय पर स्थिति की जानकारी लेते रहे।
कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संयुक्त सर्च अभियान में युवक का शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और मामले की जांच जारी है। बरसात के मौसम में यह हादसा एक बार फिर जलाशयों और बांधों में नहाने के खतरों की याद दिलाता है। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
