{"_id":"65e3d9a07c9e5645a90d4e49","slug":"former-cm-shivraj-singh-chauhan-candidate-from-vidisha-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट की जारी, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट की जारी, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार
MP News: आगामी लोकसभा चुनाव में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में वर्तमान सांसद रमाकान्त भार्गव का टिकट काटकर विदिशा रायसेन संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और इसी सीट से 5 बार सांसद रहे शिवराज सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। माधवगंज में विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया गया।
Trending Videos
ऐतिहासिक जीत विदिशा से होगी
इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि पूरे देश में भाजपा इस बार 400 सीटों को जीतेगी। मोदीजी के नेतृत्व में फिर भाजपा सरकार बनाएगी। साथ ही शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत विदिशा से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X