सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP Election CM Shivraj says Akhilesh Yadav exposed truth of Congress KamalNath betrayed his own people

MP Election: CM शिवराज ने कहा- अखिलेश यादव ने उजागर किया कांग्रेस का सच, कमलनाथ ने अपनों को ही दिया धोखा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के टिकट वितरण और इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है। शिवराज ने कहा, घमंडिया गठबंधन की हालत यह हो चुकी है कि 'दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती' का माहौल बना हुआ है।

MP Election CM Shivraj says Akhilesh Yadav exposed truth of Congress KamalNath betrayed his own people
विदिशा में सीएम शिवराज की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के लटेरी में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभा की। यहां से बीजेपी के उमाकांत शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन बना था, तब ही हमने कह दिया था यह बेमेल गठबंधन है। घमंडिया गठबंधन में न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक हैं, केवल मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने से पहले ही टूट रहा है।

Trending Videos


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी, कमलनाथ ने उन्हें घुसने से भी मना कर दिया। वह रैली कैंसिल करवा दी। सीएम ने कहा कि जिस दिन से यह गठबंधन बना है, तभी से यह अजीब गठबंधन है। दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती ऐसा कहीं होता है क्या? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जो कल अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें और समाजवादी पार्टी को एक साल तक धोखे में रखा, बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिया। उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उन्हें बैठाया धोखा दिया। अखिलेश यादव ने इनके लिए चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है। इससे उनके मन की स्थिति समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने कितना धोखा दिया है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस आपस में भी धोखा दे रही है, अब मध्यप्रदेश में ही देख लीजिए, कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये काहे का गठबंधन है।

कमलनाथ और दिग्विजय अपने-अपने बेटों को स्थापित कर रहे
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की टिकट वितरण की स्थिति को ही देख लीजिए। कुछ टिकट कमलनाथ ले गए, कुछ दिग्विजय ले गए, बाकी हाथ मलते रह गए। एक अपने पुत्र (नकुलनाथ) को स्थापित कर रहे हैं, दूसरा अपने पुत्र (जयवर्धन सिंह) को स्थापित कर रहा है।

'घमंडिया गठबंधन के हाथों में देश का भविष्य बर्बाद होगा'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आश्चर्य के साथ जनता इस घमंडिया गठबंधन को देख रही है। जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है कि आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे होगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस में अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। दुर्गति कांग्रेस के अंदर ही है। इंडिया गठबंधन तो बनने से पहले ही टूट गया। इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग बिखर गए। ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं कि लोग देखकर आश्चर्य कर रहे हैं कि यह गठबंधन कैसा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed