सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Shivraj craze continues in MP, first dear sisters cried in Vidisha and later Chauhan himself started crying

MP News: एमपी में बरकरार शिवराज का क्रेज, विदिशा में पहले रोई लाड़ली बहनें और बाद में खुद रोने लगे चौहान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा गुरुवार को विदिशा पहुंचे थे। उन्हें वहां लाड़ली बहनाओं ने घेर लिया और रोने लगीं। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए और अपनी बहनों को दिलासा देते हुए खुद भी रोने लगे।

Shivraj craze continues in MP, first dear sisters cried in Vidisha and later Chauhan himself started crying
विदिशा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरकर रोने लगीं लाडली बहनें। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा जिले में पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनों ने रोक लिया। वे उनके गले लगकर रोने लगीं तो शिवराज भी खुद को नहीं रोक सके। उनकी आंखों से भी आंसू निकल आए।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को सीएम नहीं बनाए जाने का सबसे ज्यादा गम उनकी लाडली बहनों को है। प्रदेश के अलग अलग जिले में लाड़ली बहनाएं भावुक अंदाज में अपना विरोध प्रकट कर रही हैं। ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को प्रदेश के विदिशा जिले में भी देखने को मिला जहां के गणेश मंदिर में पहुंचे शिवराज सिंह की एक झलक देखने के लिए मामा की लाड़ली बहनाएं पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार करने लगीं। जैसे ही शिवराज सिंह विदिशा पहुंचे उन्हें उनकी लाड़ली बहनाओं ने घेर लिया और रोने लगीं। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए और अपनी बहनों को दिलासा देते हुए खुद भी रोने लगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में संपन्न हुए मतदान में अधिक योगदान महिलाओं का है। समर्थकों का कहना है कि महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर मतदान किया। अब शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर वो अपनी नाराज़गी इस तरह से व्यक्त कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed