{"_id":"6a6f2b4b166ed50da607effe","slug":"young-woman-dies-in-road-accident-in-indore-struck-by-an-unidentified-vehicle-while-on-her-way-to-a-dhaba-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Accident: दोस्तों का इंतजार कर रही थी साहिबा, तभी तेज रफ्तार वाहन ने ली जान; ढाबे पर खाना जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Accident: दोस्तों का इंतजार कर रही थी साहिबा, तभी तेज रफ्तार वाहन ने ली जान; ढाबे पर खाना जा रही थी
Sun, 02 Aug 2026 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:04 PM IST
सार
इंदौर के तेजाजी नगर में ढाबे पर खाना खाने जा रही साहिबा सड़क हादसे का शिकार हो गई। रास्ता भटकने के बाद वह दोस्तों का इंतजार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वह दोपहिया वाहन से अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रही थी। रास्ता भटक जाने के कारण वह आगे निकल गई थी। दोस्तों से फोन पर बात होने के बाद वह उनके पहुंचने का इंतजार कर रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान साहिबा (पति मोहम्मद अफसर) के रूप में हुई है। वह महालक्ष्मी नगर में रहती थी। साहिबा अपने दोस्तों सहज और अंकुर के साथ बायपास स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने जा रही थी। ढाबे की लोकेशन नहीं मिलने पर वह आगे निकल गई। इस पर दोस्तों ने उसे फोन कर ब्रिज के पास रुककर इंतजार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
दोस्त उसके पास पहुंचते, उससे पहले ही अज्ञात वाहन ने साहिबा को टक्कर मार दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में मिली। दोनों उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पढे़ं: नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य के लिए क्यों अहम? जीत और हार के अलग-अलग मायने
हादसे के बाद दोस्त शव को अस्पताल में छोड़कर चले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
पुलिस के अनुसार साहिबा मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी। वह पिछले दो वर्षों से इंदौर में रह रही थी और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा काम करती थी। हादसे की सूचना पुलिस ने रात में ही उसके परिजनों को दे दी थी। इसके बाद परिजन सुबह भोपाल से इंदौर पहुंचे।
