{"_id":"68e2cfd3e82d5b28890a9578","slug":"guna-cloth-market-fire-madhya-pradesh-fire-broke-out-in-cloth-market-fire-tenders-on-spot-hindi-updates-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna Cloth Market Fire: मध्य प्रदेश के गुना में लगी भीषण आग, कपड़ा कारोबारियों को बड़े नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna Cloth Market Fire: मध्य प्रदेश के गुना में लगी भीषण आग, कपड़ा कारोबारियों को बड़े नुकसान की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना (मध्य प्रदेश)।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के गुना में एक कपड़ा बाजार में लगी आग से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को सूचना भेजी गई। खबर मिलते ही एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संबंधित अधिकारी आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
गुना के कपड़ा दुकानों में लगी आग
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना में लगी भीषण आग के कारण कपड़ा कारोबारियों को बड़े नुकसान की आशंका है। मध्य प्रदेश सरकार में पदस्थापित प्रशासनिक अधिकारी सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीएम) शिवानी पांडे ने गुना के कपड़ा बाजार में लगी आग के मामले में जानकारी दी। गुना के कपड़ा बाजार में लगी आग के कारणों को लेकर उन्होंने जांच कराने की बात भी कही।
यशोपंत सरल के ऊपर बने गोदाम में आग, दमकलकर्मी बुलाए गए
गुना के कपड़ा बाजार में रविवार लगभग आधी रात के समय लगी आग की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचीं एसडीएम शिवानी पांडे ने बताया कि सबसे पहले यशोपंत सरल के ऊपर बने गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते समय कहा, 'करीब एक घंटा पहले हमें सूचना मिली कि यशोपंत सरल के ऊपर स्थित गोदाम में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया। तीन फायर ब्रिगेड और दो फायर टैंकर आग बुझाने में लगे थे।'
आग लगने के समय बाजार के अंदर कोई नहीं... लाइटें बंद की गई
एसडीएम ने बताया, आग के कारण जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, गनीमत रही कि आग लगने के बाद अंदर कोई मौजूद नहीं था... सुरक्षा के तौर पर लाइटें बंद कर दी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बकौल एसडीएम शिवानी पांडे, कपड़ा बाजार के ऊपर दूसरी दुकान में कुछ प्लास्टिक का सामान और दिवाली की सजावट का सामान रखा था। वह दुकान भी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच के साथ-साथ नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।
Trending Videos

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच कराएगा प्रशासन#WATCH | Guna, Madhya Pradesh | Guna SDM Shivani Pandey says, "About an hour ago, we received information that the godown above Yashopant Saral had caught fire. The fire brigade was immediately alerted. Three fire brigades, along with two fire tankers, were working to extinguish… https://t.co/VMkuGtCpr9 pic.twitter.com/FCDVsvDs43
— ANI (@ANI) October 5, 2025

कमेंट
कमेंट X