खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि दूसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई थोड़ी ढीली पड़ती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म ने 10 दिन में महज 71.90 करोड़ की ही कमाई की है।
10 दिनों में 'पैडमैन' ने बटोरे कुल इतने करोड़ रुपये, जानिए अब तक का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय की एक्टिंग से कहीं न कहीं लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और सेनेटरी पैड को लेकर लोगों के बीच जागरुकता भी फैल रही है।
#PadMan biz at a glance...
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 19, 2018
Week 1: ₹ 62.87 cr
Weekend 2: ₹ 9.03 cr
Total: ₹ 71.90 cr
India biz.
'पैडमैन' फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही थी लेकिन अब इस फिल्म की पकड़ थोड़ी कमजोर होते हुए दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म अब तक केवल 71 करोड़ की कमाई कर पाई है।
पैडमैन का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, राधिका आपटे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म में एक गांव की सीधी-साधी महिला के रूप में सबको राधिका खूब जमी हैं। वहीं सोनम कपूर एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में सबको शानदार लगी हैं।