{"_id":"5ce240dbbdec22074b0a97b2","slug":"2019-kawasaki-ninja-zx-10r-launched-in-india-at-rs-13-99-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kawasaki ने लांच की सबसे सस्ती Ninja ZX-10R सुपर स्पोर्ट्स बाइक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kawasaki ने लांच की सबसे सस्ती Ninja ZX-10R सुपर स्पोर्ट्स बाइक
कावासाकी ने अपनी नई सुपर स्पोर्ट्स बाइक Ninja ZX-10R को लांच कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी है। यह बाइक अपने सेगमेंट की सस्ती बाइक है। इसे भारत में एसेंबल किया जा रहा है। बाइक की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और इस साल जून में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। अभी भी कई डीलर्स इसकी बुकिंग ले रहे हैं। इसका बुकिंग अमाउंट 1.5 लाख रुपये है।
नया इंजन
2 of 3
Kawasaki Ninja ZX-10R
- फोटो : google
नई कावासाकी Ninja ZX-10R में नया इंजन लगाया है। इसमें लगा 998cc इन-लाइन फोर-सिलेंडर इंजन अब 3bhp ज्यादा पावर देता है। यानी अब इस इंजन से मिलती है 203bhp पावर। नए इंजन में फिंगर फॉलोवर वाल्व एक्चुएशन का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में अब बाई- डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर स्टैंडर्ड दिया गया था।
अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती सुपरस्पोर्ट्स बाइक
3 of 3
Kawasaki Ninja ZX-10R
- फोटो : google
नई कावासाकी Ninja ZX-10R की कीमत 13.99 लाख रुपये है जिसकी वजह से यह भारत में सबसे अफोर्डेबल लीटर क्लास सुपर स्पोर्ट बाइक बन गई है। इस बाइक का सीधा मुकाबला BMW S1000RR और होंडा CBR1000RR से होगा। कीमत की बात करें तो BMW S1000RR की कीमत 18.05 लाख रुपए है। जबकि होंडा CBR1000RR की कीमत 16.41 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।