{"_id":"68bacfaa5f40bc39f40d4b4c","slug":"2025-yamaha-r15-motorcycle-range-launched-with-new-colours-know-price-features-specifications-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:25 PM IST
सार
India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) ने अपनी लोकप्रिय R15 सीरीज को 2025 के लिए नई लुक के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन के तहत नई कलर स्कीम पेश की है।
विज्ञापन
2025 Yamaha R15
- फोटो : Yamaha
India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) ने अपनी लोकप्रिय R15 सीरीज को 2025 के लिए नई लुक के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन के तहत नई कलर स्कीम पेश की है। इस अपडेटेड रेंज में R15M, R15 Version 4 (V4) और R15S शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब पौने दो लाख रुपये से कम (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
Trending Videos
2025 Yamaha R15
- फोटो : Yamaha
R15M, R15 V4 और R15S को मिले नए कलर ऑप्शन
टॉप मॉडल R15M को नया मेटालिक ग्रे फिनिश मिला है। वहीं R15 Version 4 अब ग्राहकों की मांग पर मेटालिक ब्लैक शेड में भी उपलब्ध होगा। इसका मशहूर रेसिंग ब्लू शेड भी नए ग्राफिक्स के साथ और आकर्षक बना है। यामाहा ने पहली बार भारत में ग्लोबली पॉपुलर मैट पर्ल व्हाइट कलर भी लॉन्च किया है, जो सिर्फ R15 V4 में मिलेगा। दूसरी ओर, R15S को मैट ब्लैक पेंट स्कीम और वर्मिलियन कलर व्हील्स के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत
यह भी पढ़ें - GST 2.0: नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए नई टैक्स दरों का कितना पड़ेगा असर

भारत में एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट की लीडर
कंपनी के अनुसार, Yamaha R15 भारत की एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक कैटेगरी की नंबर 1 लीडर है। अब तक इसके 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बन चुके हैं। शार्प डिजाइन, ट्रैक-इंस्पायर्ड परफॉर्मेंस और स्ट्रॉन्ग रेसिंग डीएनए के चलते यह बाइक युवाओं और राइडिंग शौकीनों की पहली पसंद बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Tesla Car in India: मुंबई में टेस्ला शोरूम से हुई कार की पहली डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को सौंपी चाबी

इंजन और परफॉर्मेंस
नई R15 सीरीज में यामाहा का 155cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18.4 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें DiASil (डायासिल) सिलेंडर और Deltabox (डेल्टाबॉक्स) फ्रेम दिया गया है।
बाइक में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर (कुछ वेरिएंट्स में), अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन।
यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें

कितनी है कीमतें
कीमत की बात करें तो, Yamaha R15M की कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Yamaha R15 V4 की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये से ज्यादा और Yamaha R15S की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये से कम है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम है।
यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें
फेस्टिव सीजन में बढ़ेगा उत्साह
कंपनी का कहना है कि इन नए कलर्स और अपडेट्स के साथ R15 सीरीज फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के बीच और ज्यादा उत्साह पैदा करेगी।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars GST: जीएसटी सुधार का असर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जेएलआर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती
यह भी पढ़ें - Auto Industry: ऑटो उद्योग ने जीएसटी में बदलाव का किया स्वागत, किफायती परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद