सब्सक्राइब करें

कार सीखते समय इन 5 गलतियों से रहें सावधान, हो सकता है बड़ा हादसा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 04 Jul 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Be careful with these 5 mistakes while learning the car to avoid a road accident
car accident - फोटो : Unsplash

अगर आप कार चलाना सीख रहे हैं या फिर ड्राइविंग सीखने का मन बना रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल कार सीखते समय अक्सर कई बड़े हादसे हो जाते हैं। इन हादसों के कई कारण होते हैं। आज हम आपको उन सभी कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कार चलाने से पहले आपको अच्छे तरीके से समझना होगा। दरअसल भारत में हर साल सड़क हादसों में करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है। एक औसत के मुताबिक 400 लोग हर रोज सड़क हादसों में अपनी जान गवा देते हैं। इनमें कार सीखने वाले ड्राइवर भी शामिल हैं। ऐसे में हमारी यह खबर ड्राइविंग के दौरान आपके बड़े काम आएगी। तो डालते हैं एक नजर,

Trending Videos
Be careful with these 5 mistakes while learning the car to avoid a road accident
Bad Car Habits - फोटो : Pixabay

दिमाग को रखें ठंडा

कार सीखते समय सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि अपना दिमाग ठंडा रखें। इसका मतलब यह है कि अक्सर लोग ओवर एक्साइटेड हो जाते हैं या घबरा जाते हैं। इससे कार चलाते समय आपका दिमाग ड्राइविंग पर फोकस नहीं कर पाता है, जिससे क्लच की जगह ब्रेक या ब्रेक की जगह क्लच पर पैर चला जाता है। वहीं, हड़बड़ी में कार के एक्सेलरेटर पर तेज पांव पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपने दिमाग को पहले ठंडा रखें और फिर ड्राइव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Be careful with these 5 mistakes while learning the car to avoid a road accident
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

सामने देखें

कार सीखते समय अक्सर लोगों का ध्यान गियर, क्लच और एक्सेलरेटर पर होता है। वहीं, कुछ लोगों की नजरें स्टीयरिंग पर टिकी रहती हैं, जिससे कई बार गाड़ी लड़ जाती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि आपका ज्यादातर ध्यान सामने ही रहे।

Be careful with these 5 mistakes while learning the car to avoid a road accident
Car Side Mirror - फोटो : Unsplash

ड्राइविंग की जगह

ड्राइविंग सीखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि ड्राइविंग सीखें कहां? लोग अक्सर खाली मैदान में कार चलाना सीखते हैं, लेकिन यहां भी तब ड्राइव करना सीखें जब वो खाली हो। यानी वहां बच्चे क्रिकेट या फुटबॉल न खेल रहे हों। कॉलोनी में ड्राइव करने का जोखिम कभी न लें, यहां कोई भी कहीं से भी आ सकता है। हाइवे के पास कार सीखने से बचें। लोग अक्सर बड़ी ट्रकों या बसों को देख कर घबरा जाते हैं।

विज्ञापन
Be careful with these 5 mistakes while learning the car to avoid a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

क्लच को पूरा लगाएं

कार ड्राइव करते समय सबसे बड़ी परेशानी यह आती है कि लोग या तो पूरा क्लच नहीं लगाते या फिर पूरा क्लच सही से रिलीज नहीं करते, इससे क्लच प्लेट जल जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed