सब्सक्राइब करें

कार का ज्यादा AC कहीं माइलेज न बिगाड़ दे, जानें बड़ी बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 13 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Does Using The AC Of Your Car Affect Mileage all you need to know
Car AC

गर्मी शुरू हो चुकी है ऐसे में बिना AC के गाड़ी में चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बार-बार AC को ऑन और ऑफ करते हैं उन्हें लगता है ज्यादा AC चलाने से गाड़ी की माइलेज पर असर पड़ता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है या महज ये एक वहम है, आइये जानते हैं...



यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

Trending Videos

जानिये कैसे काम करता है कार का AC

Does Using The AC Of Your Car Affect Mileage all you need to know
Car Ac
जब भी हम कार का AC ऑन करते हैं तो यह अल्टरनेटर से मिलने वाली एनर्जी का इस्तेमाल करता है। यह एनर्जी इसे इंजन से ही मिलती है। इंजन फ्यूल टैंक से फ्यूल का इस्तेमाल करता है। खास बात यह है कि जब तक कार स्टार्ट नहीं होती तब तक AC भी ऑन नहीं होता, क्योंकि AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट तभी घूमेगी जब इंजन चलेगा। यह वही बेल्ट भी होती है जो कार के अल्टरनेटर को चलते रहने और बैटरी को चार्ज करने का काम करती है। AC कंप्रेसर कूलेंट को कंप्रेस करके इसे ठंडा करता है। और इस तरह कार का AC काम करता है।

यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट की नजर से

Does Using The AC Of Your Car Affect Mileage all you need to know
AC
ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन के बताते हैं कि गाड़ी चलाते समय AC ऑन करने से कार की माइलेज पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। मेरे हिसाब से माइलेज में सिर्फ 5 से 7 फीसदी तक का ही असर पड़ेगा। इसलिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है कार के AC को जरूरत पड़ने पर आराम से इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

बेहतर माइलेज के लिए AC का इस्तेमाल ऐसे करें

Does Using The AC Of Your Car Affect Mileage all you need to know
Car AC
हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो कार की विंडो बंद रखें। क्योकिं कार की रफ्तार तेज होती है ऐसे में हवा के दबाव से खुली खिड़कियां कार की रफ्तार को कम कर देती हैं जिससे इंजन की क्षमता कम होगी। विंडो बंद करके ही AC ऑन करें, अक्सर देखने में आता है कि लोग थोड़ी-थोड़ी विंडो नीचे करके AC चलाते हैं जोकि सही नहीं है। तेज रफ्तार में AC ऑन रखने से कार की माइलेज में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। कुल मिलाकर AC चलाने से कार की माइलेज पर उतना फर्क नहीं पड़ता कि आपको बार बार AC ही बंद करना पड़ जाए,  इसलिए जब जरूरत हो आप AC का मजा ले सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed