भारत में इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार से लेकर कार कंपनियां ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। दरअसल इस साल अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक के बीच कुल 1874 इलेक्ट्रिक कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन छह महीनों में कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारें। तो डालते हैं एक नजर।
लॉकडाउन से अब तक में कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, पढ़ें टॉप-5 लिस्ट
नंबर 1: Tata Nexon
अप्रैल से सितंबर 2020 तक में Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इन छह महीनों में इसकी 1151 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इस दौरान कुल बाजार का 61.4 फीसदी हिस्सा इस कार ने अपने नाम किया।
- अप्रैल 2020: 0 यूनिट्स
- मई 2020: 78 यूनिट्स
- जून 2020: 188 यूनिट्स
- जुलाई 2020: 286 यूनिट्स
- अगस्त 2020: 296 यूनिट्स
- सितंबर 2020: 303 यूनिट्स
नंबर 2: MG eZS
अप्रैल से सितंबर 2020 तक में MG eZS देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इन छह महीनों में इसकी 514 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इसका कुल बाजार 27.4 फीसदी रहा।
- अप्रैल 2020: 0 यूनिट्स
- मई 2020: 38 यूनिट्स
- जून 2020: 145 यूनिट्स
- जुलाई 2020: 85 यूनिट्स
- अगस्त 2020: 119 यूनिट्स
- सितंबर 2020: 127 यूनिट्स
नंबर 3: Tata Tigor EV
अप्रैल से सितंबर 2020 तक में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में टाटा की दो गाड़ियां शामिल हैं। अप्रैल से सितंबर 2020 तक में Tata Tigor देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही, जहां इसकी 100 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इस दौरान इस कार ने कुल बाजार का 5.3 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया।
- अप्रैल 2020: 0 यूनिट्स
- मई 2020: 25 यूनिट्स
- जून 2020: 37 यूनिट्स
- जुलाई 2020: 24 यूनिट्स
- अगस्त 2020: 9 यूनिट्स
- सितंबर 2020: 5 यूनिट्स
नंबर 4: Hyundai Kona
अप्रैल से सितंबर 2020 तक में Hyundai Kona की 100 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इस दौरान इस कार ने कुल बाजार का 5.3 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया।
- अप्रैल 2020: 0 यूनिट्स
- मई 2020: 4 यूनिट्स
- जून 2020: 16 यूनिट्स
- जुलाई 2020: 25 यूनिट्स
- अगस्त 2020: 26 यूनिट्स
- सितंबर 2020: 29 यूनिट्स
