{"_id":"5cda1250bdec22076357a2e8","slug":"hero-maestro-edge-125-indias-first-fuel-injected-scooter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है देश का पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर, अब मिलेगी ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ये है देश का पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर, अब मिलेगी ज्यादा माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 15 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
hero motocorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हीरो मोटोकॉर्प ने अपना पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर Maestro Edge 125 को लांच कर दिया है। यह तीन वेरियंट में में उतारा है। कीमत की बात करें तो इसके कार्ब्युरेटर ड्रम ब्रेक की कीमत 58,500 रुपये और कार्ब्युरेटर डिस्क ब्रेक की कीमत 60,000 रुपये तथा फ्यूल इंजेक्टेड वेरियंट की कीमत 62,700 रुपये रखी है। इस महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
नया इंजन
2 of 3
hero motocorp
नए Maestro Edge 125 में कंपनी ने Destini 125 वाला ही इंजन लगा है। डिटेल्स में बात करें तो इसमें 125 का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 9.2hp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि कार्ब्युरेटर वेरियंट में यह इंजन 8.83hp की पावर और 10.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर बेहतर परफॉरमेंस के बढ़िया माइलेज भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए फीचर्स
3 of 3
hero motocorp
हीरो ने इसमें स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसकी सीट के नीचे यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर कैप जैसे फीचर्स खास हैं। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसके लुक्स को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें साइड स्टैंर्ड और सर्विस इंडिकेटर की सुविधा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X