सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस मंदिर में पति-पत्नी एक साथ नहीं कर सकते मां दुर्गा के दर्शन, भगवान शिव से जुड़ा है ये रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 15 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
shrai koti temple where husband and wife can not worship together
श्राई कोटि माता मंदिर - फोटो : Social media

भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जो अपनी अनोखी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं। कहीं महिलाओं का प्रवेश वर्जित होता है तो कहीं पुरुषों का। वैसे आमतौर पर कहा जाता है कि अगर पति-पत्नी एक साथ मंदिरों में जाएं तो उनपर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पति-पत्नी एक साथ मां दुर्गा के दर्शन नहीं कर सकते। इसका रहस्य भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। 

Trending Videos
shrai koti temple where husband and wife can not worship together
श्राई कोटि माता मंदिर - फोटो : Social media

मां दुर्गा का यह मंदिर शिमला के रामपुर नामक स्थान पर स्थित है। इस मंदिर में पति और पत्नी के एक साथ पूजन या मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी अगर कोई दंपती मंदिर में जाकर प्रतिमा के दर्शन करता है तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shrai koti temple where husband and wife can not worship together
श्राई कोटि माता मंदिर - फोटो : Social media

इस मंदिर को श्राई कोटि माता के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर पूरे हिमाचल में प्रसिद्ध है। हालांकि इस मंदिर में दंपतियों को जाने पर रोक नहीं है, लेकिन वो माता के दर्शन के लिए अलग-अलग समय में जाते हैं। 

shrai koti temple where husband and wife can not worship together
भगवान शिव - फोटो : Social media

श्राई कोटि माता के मंदिर में पति-पत्नी के एक साथ दर्शन न करने के पीछे एक मान्यता है। इसके अनुसार एक बार भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने को कहा था। कार्तिकेय तो अपने वाहन पर बैठकर ब्रह्मांड का चक्कर लगाने चले गए, लेकिन गणेशजी नहीं गए और वहीं पर भगवान शिव और माता पार्वती के चक्कर लगा कर यह कह दिया कि माता-पिता के चरणों में ही ब्रह्मांड है। 

विज्ञापन
shrai koti temple where husband and wife can not worship together
भगवान शिव - फोटो : Social media

उधर जब कार्तिकेय ब्रह्मांड का चक्कर लगाकर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि गणेश जी का विवाह हो चुका था। इसके बाद वह गुस्सा हो गए और उन्होंने कभी विवाह न करने का संकल्प ले लिया। कार्तिकेय के इस फैसले से माता पार्वती रुष्ट हो गईं और उन्होंने कहा कि जो भी पति-पत्नी एक साथ उनके इस मंदिर में दर्शन करेंगे, वह एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। यही वजह है कि आज भी यहां पति-पत्नी एक साथ पूजा नहीं करते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed