आज हम आपको देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल सभी वाहन कंपनियों ने अपनी जुलाई महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ऐसे में हम आपको जुलाई महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद अंदाजा लगा सकें कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पहली पसंद। इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि इन 10 बाइक्स की बिक्री को मिला दिया जाए, तो जुलाई महीने में कुल 6,12,531 मोटरसाइकिलों को ग्राहकों ने खरीदा। डालते हैं एक नजर।
ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलें, आपकी पसंद कौन?
Hero Splendor
दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Splendor जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। जुलाई में इसके 1,80,266 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
Hero HF Deluxe
भारतीय बाजार में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में दो बाइक हीरो कंपनी की हैं। हीरो की HF Deluxe जुलाई 2020 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इस महीने घरेलू बाजार में इसके 1,29,602 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
Bajaj Pulsar
जुलाई महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग मोटसाइकिलों में Bajaj की Pulsar जगह बनाने में कामयाब रही। Splendor और HF Deluxe के बाद Bajaj Pulsar को जुलाई महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया। जुलाई महीने में Pulsar के 80,822 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Hero Glamour
जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में तीन बाइक्स हीरो कंपनी की हैं। Hero Glamour की जुलाई महीने में 45,252 यूनिट्स को भारतीय बाजार में ग्राहकों ने खरीदा।
Honda CB Shine
जुलाई महीने में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में Honda CB Shine भी शामिल है। भारतीय बाजार में Honda की CB Shine के 40,316 यूनिट्स को जुलाई महीने में ग्राहकों ने खरीदा।
Hero Passion
Hero Passion भले ही टॉप-5 में जगह न बना पाई हो, लेकिन टॉप-10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिलों में यह छठे नंबर पर है। जुलाई में इसके 39,900 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
Bajaj Platina
जुलाई महीने में Bajaj की Platina भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इसके 35,277 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
Bajaj CT
Bajaj की CT के जुलाई 2020 में 22,762 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Royal Enfield Classic 350
Royal Enfield की लोकप्रिय बाइक Classic 350 देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में नौवे नंबर पर है। इसके जुलाई में 22,699 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Honda Dream
जुलाई महीने में Honda की Dream दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, जहां इसके 15,635 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।