अगर आप 160 सीसी सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए चार ऐसी धाकड़ बाइक्स लेकर आए है, जिनमे स्टाइलिश लुक के साथ पावरफुल इंजन मिलता है। इन बाइक्स में Hero Xtreme 160R, Bajaj Pulsar NS160, TVS Apache RTR 160 4V और Suzuki Gixxer 150 शामिल हैं। हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप इन चार बाइक्स में से अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5f00c7bedf1ff97a1b76c8be","slug":"hero-xtreme-160r-vs-bajaj-pulsar-ns160-vs-tvs-apache-rtr-160-4v-vs-suzuki-gixxer-150-specifications-and-price-comparision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xtreme 160R, Pulsar NS160, Apache RTR 160 4V और Gixxer 150 में कौन है सबसे धांसू?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Xtreme 160R, Pulsar NS160, Apache RTR 160 4V और Gixxer 150 में कौन है सबसे धांसू?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R Vs Bajaj Pulsar NS160 Vs TVS Apache RTR 160 4V Vs Suzuki Gixxer 150
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R
- इंजन: Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
- कीमत: Hero Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar NS160
- इंजन: Bajaj Pulsar NS160 में पावर के लिए 160.3 सीसी का ऑयल कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 9000 आरपीएम पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत: Bajaj Pulsar NS160 के ट्विन डिस्क एबीएस मॉडल की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 105,901 रुपए है।
TVS Apache RTR 160 4V
- फोटो : TVS
TVS Apache RTR 160 4V
- इंजन: TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है।
- परफॉर्मेंस: TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत: TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 102, 950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 106, 000 रुपये है।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer BS6
- फोटो : Suzuki Motor
Suzuki Gixxer 150
- इंजन: Suzuki Gixxer 150 में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: Suzuki Gixxer 150 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 ps की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत: Suzuki Gixxer BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 111,900 रुपये है।

कमेंट
कमेंट X