{"_id":"60e85df28ebc3ebc68764d92","slug":"honda-activa-6g-price-hike-honda-bike-price-hike-in-july-2021-honda-bike-price-increase-2021-honda-motorcycle-price-hike-honda-motorcycle-and-scooter-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होंडा टूव्हीलर्स हुए महंगे: सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी एक्टिवा से लेकर बाइक तक सबके दाम बढ़े, जानें नई कीमतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा टूव्हीलर्स हुए महंगे: सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी एक्टिवा से लेकर बाइक तक सबके दाम बढ़े, जानें नई कीमतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
जुलाई के शुरू होते ही विभिन्न दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने स्कूटर और बाइक के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) और KTM (केटीएम) जैसी कंपनियों के साथ ही दाम बढ़ाने वाली कंपनियों की लिस्ट में Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल) भी शामिल है। यानी अब आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के साथ ही होंडा के अन्य स्कूटर और मोटरसाइकिलों को खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेंगा।
Trending Videos
Honda Activa 6G
- फोटो : For Reference Only
होंडा ने ग्राहकों को झटका देते हुए एक्टिवा सीरीज के सभी स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) रेंज की कीमतों में 1,237 रुपये तक का इजाफा किया है। Honda Activa 6G STD पहले की तुलना में अब 1,237 रुपये महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 67,843 रुपये बढ़ाकर 69,080 रुपये कर दी है। वहीं Honda Activa 6G DLX स्कूटी की कीमत में 1,236 रुपये का इजाफा कर दिया है। इसकी कीमत अब बढ़कर 70,825 रुपये हो गई, जो कि पहले 69,589 रुपये में आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
वहीं, Activa 6G '20th Anniv Edition' STD के दाम में 1,237 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले इसकी कीमत 69,343 रुपये थी, जो अब बढ़कर 70,580 रुपये हो गई है। जबकि Honda Activa 6G '20th Anniv Edition' DLX की कीमत में बढ़कर 72,325 रुपये हो गई है। Honda Activa 125 Drum वेरिएंट की दाम 693 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इसकी कीमत बढ़कर 71,674 रुपये हो गई है। वहीं Honda Activa 125 Drum Alloy वेरिएंट की कीमत में 964 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद इसकी नई कीमत 76,206 रुपये हो गई है।
Honda Shine
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
होंडा की बाइक्स भी हुईं महंगी
Honda ने भी अपनी दो कम्यूटर मोटरसाइकिल Shine (शाइन) और SP125 (एसपी125) की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। अब यह दोनों मोटरसाइकिलें 1,236 रुपये तक महंगी हो गईं हैं। होंडा शाइन के एंट्री लेवल ड्रम वेरिएंट की कीमत 74,240 रुपये हो गई है, जो कि पहले 73,004 रुपये थी। वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 79,036 रुपये हो गई है, जो कि पहले 77,800 रुपये थी। वहीं SP125 के ड्रम वेरिएंट की कीमत 78,453 रुपये हो गई है, जो कि पहले 77,217 रुपये थी। इसके अलावा डिस्क वेरिएंट की कीमत 82,748 रुपये हो गई है, जो कि पहले 81,512 रुपये थी।

Honda X blade
- फोटो : For Reference Only
इसके अलावा Honda Unicorn (यूनिकॉर्न) और Honda X-Blade (एक्स-ब्लेड) मॉडल्स की कीमत में 1,575 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी यूनिकॉर्न को सिर्फ एक वेरिएंट में पेश करती है, जबकि एक्स-ब्लेड दो वेरिएंट्स में आती है। Unicorn की कीमत 99,030 रुपये से बढ़कर 1,00,605 रुपये हो गई है। वहीं X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत अब 112513 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1,10,938 रुपये थी। डुअल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,16,903 रुपये हो गई है।