{"_id":"5ef4a3808ebc3e430b255b3e","slug":"honda-activa-electric-scooter-honda-activa-modified-honda-activa-modification-honda-activa-electric-conversion-honda-activa-electric-vehicle-modified-scooty-modified-scooter-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने स्कूटर को दिए इलेक्ट्रिक 'पंख', फुल चार्जिंग पर पेट्रोल से देता है ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस शख्स ने स्कूटर को दिए इलेक्ट्रिक 'पंख', फुल चार्जिंग पर पेट्रोल से देता है ज्यादा माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa Electric Scooter Modified
- फोटो : Hemank Dabhade/YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में ऑटोमोबाइल बाजारों में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग जोर पकड़ रही है। ज्यादातर कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन ICE (इंटर्नल कंबशन इंजन) की तुलना में बहुत महंगे होते हैं, जैसे टेस्ला के उत्पाद। लेकिन मौजूदा समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए मुफीद है। हाल ही में एक बहुत चर्चित उदाहरण सामने आया था, जब एक पॉपुलर चीनी फर्म ने एक ऐसा बैटरी सिस्टम बनाया और दावा किया कि यह 16 साल या 20 लाख किलोमीटर तक चल सकता है।
Trending Videos
Honda Activa 4G (File)
- फोटो : For Representation Only
भारत में चार पहिया ईवी श्रेणी में अभी सिर्फ तीन वाहन हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है- Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona. इस सेगमेंट में जल्द ही महिंद्रा अपनी XUV300 इलेक्ट्रिक कार के साथ उतरने वाला है। वहीं दोपहिया वाहन श्रेणी में Bajaj चेतक इलेक्ट्रिक, TVS iQube और Ather 450 जैसे इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स ने कई मामलो में ICE स्कूटर के मुकाबले अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa (File)
- फोटो : For Representation Only
पुणे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेशलिस्ट हेमांक दभाड़े का मानना है कि स्टैंडर्ड पेट्रोल या डीजल इंजन की तुलना में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में अपार संभावनाएं हैं। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, इंटरनल कम्बंशन इंजन काउंटरपार्ट्स की तुलना में बेहतर टॉर्क डिलीवरी करता है। हेमांक ने अपनी सामान्य गाड़ियों को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदल दिया है। हाल ही उन्होंने शेवरले बीट डीजल को इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील कर दिया था। अब हेमांक ने एक फर्स्ट-जेनरेशन होंडा एक्टिवा का उपयोग करते हुए उसे एक ई-स्कूटर में बदल दिया है। बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, लेकिन हेमांक ने खुद ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने का निर्णय किया।
Honda Activa 6G (File)
- फोटो : For Representation Only
बैटरी
हेमांक ने इस प्रोजेक्ट में स्कूटर के बाहरी डिजाइन को बदलने की बजाए इसके इंजन के हिस्से में बदलाव में दिलचस्पी दिखाई। होंडा एक्टिवा को मॉडिफाई करने के दौरान आईसीई इंजन के कुछ भागों को भी उपयोग में लाया गया है। हेमांक ने अपने 'होंडा एक्टिव इलेक्ट्रिक' स्कूटर में 1 kW BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटर को 1.44 kWh की लीथियम आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। इस स्कूटर के सीवीटी सिस्टम को बरकरार रखा गया है और साथ ही सस्पेंशन सिस्टम को भी वैसा ही रखा गया है।

स्पीड
हेमांक के मुताबिक इस स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें किसी भी तरह का उत्सर्जन नहीं होता है। यह स्कूटर फुल चार्जिंग पर 45 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, जो शहर में घूमने के लिहाज से काफी है। हालांकि स्कूटर में दो व्यक्तियों के सवार होने पर इसकी रेंज घटकर 35 किलोमीटर हो जाती है। स्टैंडर्ड वाल चार्जर से स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 4.5 घंटे का समय लगता है। बैटरी को फिलहाल सीट के नीचे खाली जगह में लगाया गया है, जो थोड़ा व्यवहारिक नहीं लगता। हेमांक की योजना है कि अगले ई-स्कूटर प्रोजेक्ट में वो बैटरी को फुलबोर्ड में शिफ्ट कर देंगे।

कमेंट
कमेंट X