सब्सक्राइब करें

जल्द लॉन्च होगी नई Honda City 2020, भारत में पहली बार मिलेगा ये फीचर, जानें 5 खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
honda city 2020 features price specifications in hindi: honda city new model 2020 launch date in india honda city new generation launch date in india honda city 5th generation launch date honda city 5th generation price in india automobile industry
Honda City 2020 - फोटो : Honda
जापान की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Honda (होंडा) भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान कार City न्यू जेनरेशन लॉन्च करने वाली है। ऑल-न्यू होंडा सिटी जल्द ही शोरूम में नजर आएगी। संक्रमण से फैली महामारी के प्रकोप के चलते घरेलू ऑटो उद्योग बुरी तरह प्रभावित है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाजार की ऐसी परिस्थिति के बावजूद न्यू जेनरेशन सिटी को लॉन्च किया जाएगा। नई होंडा सिटी में केबिन स्पेस, कार में मिलने वाली कम्फर्ट, लेटेस्ट टेक्नॉलजी और परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां जानिए वो 5 बड़ी बातें जो Honda City न्यू जेनरेशन को खास बनाती है। 
honda city 2020 features price specifications in hindi: honda city new model 2020 launch date in india honda city new generation launch date in india honda city 5th generation launch date honda city 5th generation price in india automobile industry
Honda City 2020 - फोटो : Honda
पहले से बड़ी हो गई कार
2020 Honda City का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में बहुत काफी नया है। कार के फ्रंट लुक में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। नई कार में हेडलाइट पहले से ज्यादा लंबी है और फाइटर-जेट जैसे एयर इनटेक, दरवाजों पर मिरर दिए गए हैं। नई होंडा सिटी में दिया गया यूरोपीय लुक कार के रियर में भी देखने को मिलेगा। नई सिटी का लुक हालांकि पहले जैसा स्पोर्टी नहीं है। नई कार का आकार पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई सिटी की लंबाई 113mm और चौड़ाई 53mm बढ़ गई है। कार का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल जितना ही है। नई Jazz (जैज) में इस्तेमाल किया गया प्लेटफॉर्म ही नई होंडा सिटी में भी उपयोग किया गया है। 
honda city 2020 features price specifications in hindi: honda city new model 2020 launch date in india honda city new generation launch date in india honda city 5th generation launch date honda city 5th generation price in india automobile industry
Honda City 2020 - फोटो : Honda
पावर
नई होंडा सिटी कार में कंपनी का बिलकुल नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 1,498cc का नया पेट्रोल इंजन है जो 121hp का पावर और 150Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि इस कार में पहले 1,497cc का इंजन मिलता था जो 119hp का पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई होंडा सिटी कार में CVT गियरबॉक्स मिलेगा, लेकिन यह पहले से ज्यादा एडवांसड होगा। नई सिटी को 3 वेरिएंट- V, VX और ZX में उतारा जा सकता है। 

इसके साथ ही नई सिटी में 1.5 लीटर डीजल इंजन भी मिलना जारी रहेगा, जो 100hp का पावर जेनरेट करता है। रिपोर्ट के मुताबिक नई सिटी में डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट का विकल्प नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda city 2020 features price specifications in hindi: honda city new model 2020 launch date in india honda city new generation launch date in india honda city 5th generation launch date honda city 5th generation price in india automobile industry
Honda City 2020 - फोटो : Honda
पहली बार मिला ये फीचर
नई होंडा सिटी कार के इंटीरियर की बात की जाए तो नई कार में ड्यूल-टोन इंटीरियर और 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा कनेक्ट टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट जैसे फीचर दिए गए हैँ। होंडा सिटी देश की पहली कार होगी जिसमें एलेक्सा रिमोट कैपेबिलिटी का फीचर दिया गया है। एलेक्सा रिमोट वाली यह भारत की पहली कार भी होगी जिसे आप बोल कर कमांड कर सकते हैं। और इस कार में यह भी पहली बार है कि होंडा का ऐप-आधारित कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, होंडा कनेक्ट दिया गया है जो कार के डिटेल्स को किसी के साथ भी शेयर कर सकता है। 
विज्ञापन
honda city 2020 features price specifications in hindi: honda city new model 2020 launch date in india honda city new generation launch date in india honda city 5th generation launch date honda city 5th generation price in india automobile industry
Honda City 2020 - फोटो : Honda
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें, तो नई होंडा सिटी कार में 6-एयरबैग्स, ऐजल हैंडलिंग असिस्ट के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आउट साइड रियर व्यू मिरर में लेनवॉच कैमरा और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed