सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hyundai Creta Facelift 2022: ह्यूंदै ने आधिकारिक तौर पर पेश की नई क्रेटा फेसलिफ्ट, जानें फीचर्स और खासियतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 05:22 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने आधिकारिक तौर पर नई 2022 Hyundai Creta facelift (2022 ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट) एसयूवी के सभी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
hyundai creta facelift 2022 makes global debut soon to be launch in india
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : For Reference Only
Creta Facelift 2022: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की लोकप्रिय एसयूवी Creta (क्रेटा) के सेकंड जेनरेशन मॉडल को पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस मॉडल की साल 2019 से कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री की जा रही है। इसका मतलब है कि एसयूवी एक मेकओवर किया जाना था, जो कंपनी ने अब किया है। ह्यूंदै ने गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) 2021 में क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश किया है। नई क्रेटा की डेब्यू से पहले कंपनी ने एसयूवी के कई टीजर जारी किए थे और इंटरनेट पर कई स्पाई शॉट भी सामने आए थे। लेकिन अब, कार निर्माता ने आधिकारिक तौर पर नई 2022 Hyundai Creta facelift (2022 ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट) एसयूवी के सभी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। 


फेसलिफ्ट क्रेटा में एक्सटीरियर स्टाइल में बदलाव के साथ-साथ केबिन में अपग्रेड भी मिलते हैं। फ्रंट ग्रिल पूरी तरह से नया है, और लगता है कि यह वैश्विक बाजारों में बिक्री की जाने वाली ट्यूशॉ एसयूवी से प्रेरित है। 
 
Trending Videos
hyundai creta facelift 2022 makes global debut soon to be launch in india
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : Instagram/@indra_fathan
कैसा है एक्सटीरियर डिजाइन
लुक और स्टाइल के मामले में, इंडोनेशिया-स्पेक क्रेटा का फ्रंट लुक काफी बड़े अपडेट के साथ पेश किया गया है, जो नई ट्यूशॉ की याद दिलाता है। यानी नई क्रेटा में ह्यूंदै की नई 'पैरामीट्रिक ग्रिल' दी गई है जो कार की पूरी चौड़ाई में फैली हुई है और बड़े करीने से एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप (जो बंद होने पर ग्रिल का एक हिस्सा लगता है) को शामिल किया गया है। इसके अलावा, हेडलाइट्स ज्यादा रेक्टेंगुलर हैं और थोड़ा नीचे पोजिशन किए गए हैं। ह्यूंदै ने एसयूवी के रियर लुक में भी बदलाव किया है। अब शार्प लुक वाली टेल-लाइट्स और रूसी बाजार के लिए हल्के से अपडेट किए गए क्रेटा की तरह एक रीप्रोफाइल बूट लिड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai creta facelift 2022 makes global debut soon to be launch in india
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : Instagram/@indra_fathan
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में अपडेट काफी सूक्ष्म हैं, क्योंकि डैशबोर्ड का डिजाइन और लेआउट प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से लिया गया है। Hyundai Creta Facelift 2022 में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (जैसे अल्काजार में दिए गए हैं), एक प्रीमियम 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (भारतीय मॉडल में पेश की गई 10.25-इंच यूनिट से छोटा), एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एक एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
hyundai creta facelift 2022 makes global debut soon to be launch in india
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : Instagram/@indra_fathan
नए सेफ्टी फीचर्स
हालांकि, नई क्रेटा में जो बड़ा बदलाव है वह है इसमें नया एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) शामिल किया गया है। इससे एसयूवी के टॉप ट्रिम पर लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं। ये फीचर्स शायद भारतीय मॉडल में भी मिलेंगे। इसके साथ-साथ अन्य मिड-साइज एसयूवी जैसे MG Astor पहले से ही इसकी पेशकश करती हैं। ह्यूंदै एक अपडेटेड ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी पेश करेगी, जिसमें चोरी के वाहन की ट्रैकिंग, चोरी के वाहन का इम्मोबिलाइजेशन और एक वैलेट पार्किंग मोड जैसे नई सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
hyundai creta facelift 2022 makes global debut soon to be launch in india
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : Instagram/@indra_fathan
इंजन और पावर
इंडोनेशियाई मॉडल सिर्फ एक इंजन ऑप्शन के साथ पेश की गई है। इसमें 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 115 PS का पावर और 144 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। भारतीय बाजार से उलट, इंडोनेशियाई बाजार में ह्यूंदै क्रेटा को डीजल या टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प नहीं मिलते हैं। भारत में लॉन्च होने पर, नई क्रेटा को टर्बो इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। ह्यूंदै एसयूवी को अपनी iMT टेक्नोलॉजी से लैस कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed