देश की दूसरे सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै मोटर्स एक बार फिर से भारतीय कार बाजार धूम मचाने के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 2019 ह्यूंदै के लिए काफी अहम है। इस साल ह्यूंदै कई नए नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल्स के साथ वर्तमान मॉडल्स के फेसलिफ्ट भी लॉन्च करेगी। जानते हैं इस साल कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै कौन-कौन से नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है...
आने वाली हैं ह्यूंदै की 9 नई कारें, ‘वेन्यू’ एसयूवी से लेकर 7 सीटर क्रेटा होगी लान्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैंड आई10
ह्यूंदै अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट हैचबैक ग्रैंड आई10 का फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस कार को जून में लॉन्च कर सकती है। नई कार में अंदर और बाहर कई बदलाव किए गए हैं। बाहर की तरफ हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, बड़े हेडलैंप्स और टेल लैंप्स मिलेंगे। साथ ही, नई आई10 वर्तमान मॉडल के मुकाबले की पहले से ज्यादा चौड़ी और कम ऊंचाई वाली होगी। नई आई10 के इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सऩरूफ का भी फीचर होगा। आई10 में नए एएमटी गियरबॉक्स के साथ 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।
ह्यूंदै एक्सेंट
कंपनी नई ह्यूंदै एक्सेंट को इस साल जून या इस साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। नए एक्सेंट को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई कार में ज्यादा जगह होगी और नया एक्सटीरियर लुक मिलेगा। कार में नया फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, फास्ट चार्जर यूएसबी सॉकेट मिलेगा।
स्टिक्स या वेन्यू
स्टिक्स का कोड नेम QXi भी है, वहीं खबरें हैं कि इसका नाम ऑफिशियल नाम वेन्यू रखा जा सकता है। स्टिक्स का इस साल अप्रैल में होने वाले न्यू यार्क ऑटो शो में प्रीमियर किया जा सकता है। वहीं स्टिक्स को भारत में तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी टक्कर टाटा नेक्सन, विटारा ब्रेजा, और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से होगी। यह तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी।
कोना ईवी
ह्यूंदै की इलैक्ट्रिक कार कोना का बेसब्री से इंतजार है। यह पहली ऐसी कार होगी, जिसे कंपनी शुरुआत में सीकेडी रूट के जरिए भारत में बेचेगी, जिसे बाद में यहां बनाया जाएगा। इसमें 2 बैटरी पैक मिलेंगे। 39.2 kWh की बैटरी 310 किमी तक चलेगी, जबकि 64 kWh की बैटरी 480 किमी दूरी तय करेगी। इसकी टक्कर टाटा अल्ट्रोज ईवी, कोंडा ईवी से होगी।