जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एनईसी कॉर्प ने उड़ने वाली कार यानी फ्लाइंग कार पेश की है। वहीं कंपनी ने इस कार का परीक्षण भी पेश किया। परीक्षण के दौरान यह कार तकरीबन 10 फुट की ऊंचाई तक गई। एनईसी ने यह कार ऐसे समय में पेश की है जब एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर कंपनी ऊबर 2023 से अपनी एयर फ्लाइट्स के कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू करने वाली है।
सामने आई मानवरहित उड़ने वाली कार, जापान की कंपनी ने किया परीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिखने में ड्रोन की तरह
एनईसी कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उनकी फ्लाइंग कार को मानवरहित फ्लाइट्स के लिए डिजाइन किया गया है। टेस्टिंग के दौरान कार 3 मीटर की ऊंचाई तक गई और इसे टोक्यो स्थित एनईसी के सेंटर में टेस्ट किया गया। यह फ्लाइंग कार दिखने में ड्रोन की तरह एक बड़ी मशीन जैसी है, जिसमें चार पंखे (प्रोपेलर) लगे हुए हैं।
जापान सरकार कर रही सहयोग
इन उड़ने वाली कारों को बनाने में जापान सरकार की तरफ से सहयोग किया जा रहा है। जापान के उत्तरपूर्वी शहर फुकुशिमा में 2011 में आई सूनामी, भूकंप और परमाणु खतरे के बाद इन कारों की लगातार टेस्टिंग जारी है। टेस्टिंग की जगह को चारों तरफ से जाल से घेर दिया गया था। हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के रिजॉर्ट के तौर पर मशहूर मध्य जापान के एक प्रांत माई के विभिन्न द्वीपों को जोड़ने के लिए भी इन उड़ान कारों का उपयोग किया जाएगा।
2017 में क्रेश हुआ था परीक्षण
हालांकि 2017 में एक ही परीक्षण के दौरान जापान की स्टार्टअप कंपनी कार्टिवेटर की फ्लाइंग कार क्रेश हो गई थी। वहीं सोमवार को हुए परीक्षण में कार्टिवेटर के सीईओ तोमोगिरो फुकुजावा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मशीनें भी जल्द ही उड़ान भरेंगी। कार्टिवेटर की फ्लाइंग कार को एनईसी स्पांसर कर रहा है, साथ ही इस प्रोजेक्ट को स्पान्सर करने वाली 80 कंपनियों में टोयोटा मोटर कार्प और वीडियो गेम कंपनी बैंदई नैमको होल्डिंग्स भी शामिल है।
इलेक्ट्रिक वर्टिकल टैकऑफ एंड लैंडिग एयरक्राफ्ट