सितंबर महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शानदार बढ़त दर्ज की गई। सितंबर 2020 में इस सेगमेंट की कुल 41,277 गाड़ियां भारत में बिकीं। जबकि, सितंबर 2019 में कुल 29,113 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई थी। यानी सितंबर 2019 के मुकाबले सितंबर 2020 में 42 फीसदी ज्यादा कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई।
{"_id":"5f8535f5b7103174ac400e3b","slug":"kia-sonet-to-vitara-brezza-to-venue-to-nexon-to-xuv-300-to-ecosport-to-honda-wrv-to-tuv-300-which-one-is-best-selling-sompact-suv-in-september-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉम्पैक्ट एसयूवी: त्योहारों से पहले किस गाड़ी को सबसे ज्यादा खरीद रहे ग्राहक? पढ़ें टॉप-8 लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कॉम्पैक्ट एसयूवी: त्योहारों से पहले किस गाड़ी को सबसे ज्यादा खरीद रहे ग्राहक? पढ़ें टॉप-8 लिस्ट
Tue, 13 Oct 2020 10:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Compact SUV
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकेतिक
- फोटो : Kia Motrors
नंबर 1: Kia Sonet
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,266 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- लॉन्च नहीं हुई थी
किया मोटर्स की Kia Sonet ने भारत में तहलका मचा दिया है। लॉन्च के बाद से ही इसकी ताबड़तोड़ बिक्री जारी है। यही कारण है कि सितंबर महीने में यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई।
नंबर 2: Maruti Suzuki Vitara Brezza
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,153 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 10,362 यूनिट्स
- 12 फीसदी घटी बिक्री
Kia Sonet के बाद Vitara Brezza सितंबर महीने की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
सांकेतिक
- फोटो : Hyundai
नंबर 3: Hyundai Venue
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 8,469 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 7,942 यूनिट्स
- 7 फीसदी बढ़ी बिक्री
सितंबर महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
नंबर 4: Tata Nexon
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 6,007 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,842 यूनिट्स
- 111 फीसदी बढ़ी बिक्री
बिक्री के मामले में सितंबर महीने में Nexon भले ही चौथे नंबर पर रही। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 111 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Mahindra Website
नंबर 5: Mahindra XUV 300
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,700 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,492 यूनिट्स
- 48 फीसदी बढ़ी बिक्री
नंबर 6: Ford Ecosport
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,558 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिकी थी- 3,139 यूनिट्स
- 13 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
सांकेतिक
नंबर 7: Honda WRV
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,124 यूनिट्स
- सितंबर 2019 में कितनी बिकी थी- 1,341 यूनिट्स
- 16 फीसदी घटी बिक्री
नंबर 8: Mahindra TUV 300
- सितंबर 2020 में कितनी बिक्री- --
- सितंबर 2019 में कितनी बिकी थी- 995 यूनिट्स