सब्सक्राइब करें

Kia Sonet की लॉन्चिंग से पहले इसके वेरिएंट्स की जानकारी हुई लीक, 7 अगस्त को होगा ग्लोबल डेब्यू

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
kia sonet variants details leaked kia sonet 2020 launch date in india kia sonet interior pictures kia sonet suv specifications kia sonet compact suv price in india
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Representation Only
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) 7 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है। और इसके आधिकारिक प्रीमियर से पहले इसके वेरिएंट के बारे में सभी डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की अन्य कार किआ सेल्टोस की तरह, नई सोनेट भी दो विकल्पों में पेश की जाएगी- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा। किआ मोटर्स 7 अगस्त से सोनेट के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर देगी। कुछ डीलरों के मुताबिक सोनेट की बुकिंग राशि 25,000 तक हो सकती है। और सोनेट को आधिकारिक रूप से सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। 
Trending Videos
kia sonet variants details leaked kia sonet 2020 launch date in india kia sonet interior pictures kia sonet suv specifications kia sonet compact suv price in india
Kia Sonet official design sketch - फोटो : Kia
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia sonet variants details leaked kia sonet 2020 launch date in india kia sonet interior pictures kia sonet suv specifications kia sonet compact suv price in india
Kia Sonet official design sketch - फोटो : Kia
वेरिएंट डिटेल्स
किआ सोनट के Tech Line वेरिएंट्स में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि GT Line ट्रिम्स में 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। GT Line वेरिएंट्स को स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी जिसमें रेड एक्सटीरियर एक्सेंट, ऑल-ब्लैक इंटीरियर विद रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। जबकि Tech Line ट्रिम्स में रेड एक्सेंट नहीं मिलेगी, इसकी बजाए इसमें डुअल टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर और एक गोल स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में ह्यूंदै ने भी वेन्यू के लिए स्पोर्ट ट्रिम पेश किया था, जो कि सॉनेट के जीटी लाइन वेरिएंट जैसा है।
kia sonet variants details leaked kia sonet 2020 launch date in india kia sonet interior pictures kia sonet suv specifications kia sonet compact suv price in india
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Representation Only
डिजाइन
Kia Sonet के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें बहुत विशिष्ट और डायनमिक डिजाइन दी गई हैं। किआ सोनेट को आधिकारिक तौर पर ऑटो एक्सपो 2020 में एक प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट के बहुत नजदीकी रूप में पेश किया गया था। सोनेट में किआ के सिग्नेचर-स्टाइल एलिमेंट्स जैसे कि फ्रंट टाइगर-नोज ग्रिल और थ्री-डायमेंशनल 'स्टेप-वेल' जियोमेट्रिक ग्रिल मेश के साथ एक बोल्ड और डायनामिक डिजाइन दिए गए हैं। कार की लीक तस्वीरों में किआ सोनट के मिड-स्पेक वर्जन के बारे में पता चलता है। कार में सबसे आकर्षक उसकी बड़ी-चौड़ी लाइट बार है, जो दो आयताकार आंशिक एलईडी टेललैंप्स को जोड़ती है। कार के बूट लीड को थोड़ा स्मूथ बनाया गया है। हालांकि कार में दिए जाने वाले बोल्ड स्किडप्लेट्स मौजूद हैं, लेकिन उन्हें फ्लैट रूप दिया गया है। कॉन्सेप्ट कार में सी-पिलर में ब्लैक एलिमेंट दिए गए थे, वे प्रोडक्शन फॉर्म की कार में भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
kia sonet variants details leaked kia sonet 2020 launch date in india kia sonet interior pictures kia sonet suv specifications kia sonet compact suv price in india
Kia Sonet official design sketch - फोटो : Kia
फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed