{"_id":"5f34e23299135e03424ced94","slug":"maruti-suzuki-best-mileage-cars-best-mileage-maruti-petrol-cars-in-india-best-economy-cars-maruti-suzuki-cars-mileage-and-price-s-presso-alto-baleno-swift-dzire-ertiga-ciaz-ignis-wagon-r-xl6-celerio-vitara-brezza-s-cross","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki की गाड़ियां देती हैं शानदार माइलेज, जानें ये 12 कारें एक लीटर पेट्रोल में कितना चलती हैं","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki की गाड़ियां देती हैं शानदार माइलेज, जानें ये 12 कारें एक लीटर पेट्रोल में कितना चलती हैं
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Maruti car Showroom
कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए लोग अपने वाहन के इस्तेमाल में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके चलते गाड़ियों की बिक्री में भी तेजी आई है। इसके साथ ही भारतीय ग्राहक कार खरीदने के दौरान गाड़ी के इंजन परफॉर्मेंस और कीमत के साथ-साथ माइलेज को खासी तवज्जो देते हैं। पहली बार गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक देश की सबसे कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की कारों पर ज्यादा भरोसा करते दिखते हैं। मारुति की कारों पर भरोसे के कई कारणों में से एक माइलेज भी है। मारुति के पोर्टफोलियो में पेट्रोल और सीएनजी गाड़ियां है। मारुति ने डीजल गाड़ियों नहीं बनाने का फैसला किया है। कंपनी ने BS4 मॉडल वाले पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ही BS6 ईंजन के साथ अपडेट किया है। यहां जानें BS6 ईंजन में उपलब्ध मारुति की ये 12 कारें कितना माइलेज देती हैं।
Trending Videos
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
Alto
Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso
एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है।

maruti celerio
Celerio
Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है।

New wagon-r
Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। Maruti Wagon R की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है।