{"_id":"5e8af1b28ebc3e78b90fa004","slug":"maruti-suzuki-jimny-5-door-india-force-gurkha-suv-mahindra-thar-2020-jeep-suv-model-offroaders-in-india-off-road-vehicles-india-suv-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी ये 4 धाकड़ SUV कारें, जल्द होंगी लॉन्च, जानें फीचर्स और डीटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी ये 4 धाकड़ SUV कारें, जल्द होंगी लॉन्च, जानें फीचर्स और डीटेल्स
Mon, 06 Apr 2020 02:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Force Gurkha
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कार बाजार में ग्राहकों को छोटी कार की तुलना में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) (एसयूवी) ज्यादा पसंद आ रही हैं। हैचबैक कार, सेडान कार, प्रीमियम हैचबैक कार के मुकाबले एसयूवी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2020 तक यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री हैचबैक कारों से ज्यादा हो सकती है और यह देश में सबसे ज्यादा बिक्री वाला सेगमेंट बन सकता है। बाजार के बदलते हुए ट्रेंड को देखते हुए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में इस सेगमेंट में अपने नए उत्पाद पेश कर रही हैं। यहां जानिए ऐसी 4 ऑफरोड SUV के बारे में जो बहुत जल्द भारत में लॉन्च होंगी।
Force Gurkha auto expo
- फोटो : Social Media
Force Gurkha
फोर्स मोटर्स की एसयूवी Gurkha जल्दी ही सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे सकती है। कंपनी ने इसे 2020 ऑटो एस्सपो में भी शोकेस किया था। तभी से लोग इस एसयूवी की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी इसके BS6 इंजन में पूरी तरह से बदलाव कर रही है। इस SUV कार में 2.6 लीटर का इंजन मिलेगा जो 90 bhp की पावर देगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स होगा। गाड़ी में बहुत सारे ऐसे फीचर्स हैं, जो ग्राहकों को इंप्रेस करेंगे। गुरखा में नया बंपर और हेडलाइट्स का एक नया सेट मिलता है। साथ की इस एसयूवी में डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) का भी विकल्प दिया गया है। इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। यह कार भारतीय बाजार में महिंद्र थार को टक्कर देगी।

Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra & Mahindra
Mahindra Thar
Mahindra Thar (महिंद्रा थार) युवाओं की पसंदीदा कारों में से एक है। लेकिन बाजार में अब इसका एक नया अपडेटेड और पावरफुल वर्जन आने वाला है। नए मॉडल को ZEN 3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसे महिंद्रा स्कॉर्पियो में भी लगाया गया है। नई महिंद्रा Thar में 1.5L T-GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके साथ ही कार में ऑफ-सेट क्रैंकशाफ्ट, ड्यूल मास फ्लाई वील्ज और 250 बार फ्यूल इंजेक्शन रेल सिस्टम मिलेगा। हालांकि पहले अफवाह थी कि अप्रैल 2020 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। जिसे अब मई या जून 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।

Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : PTI
Maruti Jimny
मारुति अपनी ऑफरोडर SUV Maruti Jimny (मारुति जिम्नी) को देश में बनाने की तैयारी कर रही है। भारत में बनने वाली जिमनी दो साइज में होगी- 3 और 5 दरवाजों वाली। 5-दरवाजों वाली जिमनी को लैडर-फ्रेम चैसिस पर बनाया जाएगा। जिमनी में 105 hp की पावर वाला 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मारुति सुजुकी सियाज, अर्टिगा और ब्रेजा में भी मिलता है। यह इंजन 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। रिअर व्हील ड्राइव जिमनी में 4-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स मिलेगा, वहीं टॉप वेरियंट्स में 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। साथ ही इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स ट्विन एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट्स, सीट बेल्ट्स रिमाइंडर्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। वहीं टॉप वेरियंट्स में 6-एयरबैग्स, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग सिस्टम और लेन अस्सिट जैसे फीचर मिलेगे।

JEEP SUV
Jeep SUV
अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Jeep (जीप) सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Ford EcoSport और Mahindra XUV300 की टक्कर में एक नई कार लेकर आने वाली है। इस कार में 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। कंपनी इस एसयूवी में ऑल वील ड्राइव का फीचर देगी, जो कार का सेगमेंट फर्स्ट फीचर हो सकता है। यानी इस सेगमेंट में आने वाली कारों में यह फीचर पहली बार इस कार में मिलेगा।