{"_id":"5ca71336bdec2214065a62af","slug":"maruti-suzuki-stopped-the-production-of-entry-level-hatchback-alto-800-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंद होगी मारुति की यह सबसे पॉपुलर हैचबैक कार, 19 सालों में बनी देश की धड़कन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बंद होगी मारुति की यह सबसे पॉपुलर हैचबैक कार, 19 सालों में बनी देश की धड़कन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Suzuki India
- फोटो : सांकेतिक फोटो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक कार प्रोडक्शन बंद कर दिया है। मारुति ने ऑल्टो 800 को बनाना बंद कर दिया है। ऑल्टो मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं मारुति इसके नए वर्जन को लगातार टेस्ट कर रही है और टेस्टिंग के दौरान कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं।
Trending Videos
ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद
2 of 8
maruti Suzuki Alto 800
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन रोक दिया है। वहीं मारुति ऑल्टो 1.0 लीटर इंजन का प्रोडक्शन जारी रखेगी। खबरें हैं कि 1 लीटर इंजन के साथ नए 1.0 लीटर इंजन के साथ जून के आखिर तक या जुलाई तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2000 में किया गया था लान्च
3 of 8
maruti Suzuzki Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो को साल 2000 में लान्च किया गया था और फरवरी 2008 में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 12 सालों से ऑल्टो कार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। लेकिन पिछले साल ऑल्टो की बादशाहत खत्म हो गई, जब मारुति की ही सेडान कार डिजायर ने ऑल्टो की सेल को चुनौती देते हुए नंबर वन का ताज हासिल कर लिया।
2010 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छूआ
4 of 8
Suzuki Regina concept launch auto expo-2
हालांकि बावजूद इसके ऑल्टो का जादू आज भी कम नहीं हुआ है। ऑल्टो ने 2010 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया था, जबकि 8 सालों में यह बढ़ कर 35 लाख यूनिट्स पहुंच चुका है। आज भी ऑल्टो 55 प्रतिशत लोगों की पहली कार होती है। वहीं ऑल्टो उस फेहरिस्त में शुमार हो गई है, जो लंबे समय तक बाजार में टिकी रही हैं।
विज्ञापन
बंद होने के पीछे यह है वजह
5 of 8
2019 maruti alto-2
ऑल्टो को बंद करने के पीछे मुख्य वजह नए नियम हैं। अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले नए सेफ्टी नियमों से भी इसे अपग्रेड करने में दिक्कतें आ रही थीं। साथ ही, अप्रैल 2020 से बीएस-6 इंजन अनिवार्य हो जाएंगे, यह नियम भी ऑल्टो के लिए बाधक बन रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।