भारतीय कार बाजार में नई कारें लांचिंग के लिए तैयार हैं। वेन्यू और हैरियर के होने के बाद दूसरी कार कंपनियों की कारें भी लांच होने का इंतजार कर रही हैं। आने वाले जून महीने में तकरीबन चार कारें लांच होने वाली हैं। हम बता रहे हैं अगले महीने लांच हो रही कारों के बारे में...
इस साल जून में लांच होंगी ये कारें और एसयूवी, टोयोटा की हैचबैक भी कतार में
एमजी हेक्टर
एमजी हेक्टर को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पेश तो कर दिया है, लेकिन इसकी कीमतों का एलान नहीं किया था। अपने यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन के चलते हेक्टर ने इस सेगमेंट की बाकी कारों को जबरदस्त चुनौती पेश कर दी है। हेक्टर का मुकाबला टाटा हैरियर और महिन्द्रा एक्सयूवी500 से है। हेक्टर इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी कार है। हेक्टर में स्लीक डीआरएल गई हैं, जो मेन हेडलैंप क्लस्टर के साथ बंपर में हैं, वहीं हेक्टर में क्रोम का इस्तेमाल और शानदार बनाता है।
हेक्टर के अंदर आर्टिफिशिअल इंटेलीजेंस वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वॉयस कमांड से कंट्रोल होता है। वहीं ईसिम के जरिए कार हमेशा क्लाउड से कनेक्ट रहती है, जो इसे थेफ्ट प्रूफ भी बनाती है। हेक्चर में पैनोरैमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स जैसे कई शानदार फीचर दिए गए हैं। हेक्टर में 2.0 लीटर का डीजल इंजन और 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन आता है।
किआ टस्कर
दक्षिण कारियाई कंपनी किआ मोटर्स भारतीय बाजार में अपना उत्पाद पेश करेगी। वहीं आधिकारिक लांचिंग से पहले कंपनी इसका प्रोडक्शन वर्जन पेश करेगी। यह कार किआ एसपी कॉन्सैप्ट पर बेस्ड है, जिसे पहली बार 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। यह मिड साइड एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा, टाटा हैरियर, रेनो कैप्चर, निसान किक्स के मुकाबले होगी। हालांकि किआ ने इसके कुछ स्केच जारी किए हैं, जिसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैप्स, फॉक्स डिफ्यूजर, टाइगर नोज ग्रिल जैसे फीचर दिखाए हैं। वहीं इस एसयूवी में क्रेटा वाला 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा।
रेनो ट्राइबर
रेनो की एमपीवी कार ट्राइबर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। नई कार रेनो के CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, जिस पर रेनो क्विड को भी बनाया गया है। रेनो ट्राइबर में रिमूवेबल थर्ड रो सीट लगाई जाएगी। हालांकि इंजन के बार में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, जो निसान माइक्रा में भी लगाया जा सकता है।
टोयोटा ग्लैंजा
टोयोटा जून में सुजुकी-टोयोटा पार्टनरशिप की पहली कार लांच करेगी। प्रीमियम हैचबैक सेडान सेगमेंट की कार ग्लैंजा असल में मारुति बलेनो का रीबैज वर्जन है। केवल इसकी ग्रिल और लोगो में ही बदलाव किया गया है। ग्लैंजा के फीचर्स के बारे में हम आपकी जल्द ही विस्तार से बताएंगे। बलेनो और ग्लैंजा के केबिन एक सा है, लेकिन ग्लैंजा को केवल पेट्रोल में ही लांच किया जाएगा।