Renault इस महीने अपनी कारों पर 70000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इन कारों में Kwid से लेकर Triber और Duster शामिल हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रेनो अपनी इन कारों पर कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट/रूरल बोनस और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स दे रही है। हम आपको इन कारों पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ताकी आप अपने बजट में अपनी पसंद की कार खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर,
Renault की इन तीन कारों पर इस महीने मिल रहा है 70,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर
Renault Kwid
रेनॉ क्विड देश की सबसे सस्ती कारों में से एक है। कंपनी की तरफ से इस पर जुलाई महीने में कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस महीने अगर आप इस कार को खरीदते हैं तो आपको कुल 35,000 रुपये तक की बचत होगी। कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं, इसकी खरीद पर आपको 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा। इसके अलावा कॉर्पोरेट और रूरल कर्मचारियों को इस कार पर 7,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इन सब के अलावा अगर आप इस कार को जुलाई में खरीदते हैं तो आपको शुरुआती तीन महीनों में कोई भी ईएमआई नहीं दोनी होगी।
रेनॉ क्विड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।
Renault Triber
रेनॉ ट्राइबर न सिर्फ कंपनी की बल्कि देश की सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। अगर आप इसे जुलाई महीने में खरीदते हैं तो आपको 30,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। कंपनी की तरफ से इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि, इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। वहीं, कॉर्पोरेट और रूरल कर्मचारियों को इस कार पर 7,000 रुपये की अतिरिक्त बचत होगी। इस कार की खरीद पर आपको 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा। इस कार को जुलाई में खरीदने पर आपको शुरुआती तीन महीनें की ईएमआई नहीं दोनी होगी।
Renault Duster
रेनॉ डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। जुलाई महीने में इसकी खरीद पर आपको 70,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस पर कंपनी की तरफ से 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट और रूरल कर्मचारियों को इस कार पर 20,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। इस कार को जुलाई में खरीदने पर आपको शुरुआती तीन महीनों की ईएमआई नहीं दोनी होगी।
ये ऑफर्स सीमित समय के लिए। इसके अलावा ये अलग-अलग राज्य और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले पास के डीलरशिप पर जाकर इस पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में पता लगा लें।