सब्सक्राइब करें

बारिश में कार को जंग से बचाने के लिए 'सिरेमिक' या 'टेफलॉन' कोटिंग, क्या सही रहेगा?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 01 Jul 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
To protect the car from rust in the rain, which one is the best Ceramic coating or Teflon coating?
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते सारी सड़कें और आवाजाही बंद हो गई थी। हालांकि, अनलॉक-1 के बाद से अब सब कुछ फिर से शुरू हो गया है। लेकिन करीब दो महीने से भी ज्यादा समय तक रखी कारों में रस्टिंग की समस्या देखी जा रही है। वहीं, अब मानसून ने देश के हर इलाके में दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आप अपकी कार को पेंट करवाने जा रहे हैं या फिर आपकी कार में रस्टिंग की समस्या आ रही है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको सिरेमिक कोटिंग और टेफलॉन कोटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कोटिंग से आपके कार की चमक तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही इस पर जंग लगने का डर नहीं रहेगा। तो डालते हैं एक नजर,
Trending Videos
To protect the car from rust in the rain, which one is the best Ceramic coating or Teflon coating?
सांकेतिक - फोटो : Social Media

क्या है सिरेमिक कोटिंग?

सिरेमिक कोटिंग में लिक्विड पॉलिमर होता है, जो फैक्ट्री पेंट के साथ एक तरह का केमिकल बॉन्ड बना लेता है। इससे कार की फिनिशिंग कमाल की आती है।

क्या है टेफलॉन कोटिंग?

टेफलॉन कोटिंग सिंथेटिक फ्लोरोपॉलिमर का केमिकल फॉर्म है। यह कार की बॉडी को स्मूथ बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
To protect the car from rust in the rain, which one is the best Ceramic coating or Teflon coating?
car paint

सिरेमिक कोटिंग के क्या हैं फायदे?

  • सिरेमिक कोटिंग के बाद आपकी कार एकदम से नई लगने लगेगी। कार की बॉडी पर इसकी कोटिंग के बाद कमाल की चमक आ जाती है।
  • सिरेमिक कोटिंग आपकी कार को स्क्रैच, धूल और रस्ट (जंग) जैसी चीजों से बचाती है।
  • इसकी लाइफ ज्यादा होती है। कम से कम यह दो से ढाई साल तक आपके कार पर बरकरार रहती है।
  • सिरेमिक कोटिंग हर मौसम के साथ एसिड रेन से भी आपके कार के कलर को फीका होने से बचाती है।

टेफलॉन कोटिंग के क्या हैं फायदे?

  • टेफलॉन कोटिंग के बाद कार पर की गई पेंटिंग चमकने लगती है, जिससे हल्के स्क्रैच या दाग खत्म हो जाते हैं।
  • अगर आपको कार के पेंट की लाइफ बढ़ानी है तो टेफलॉन कोटिंग को एक तय समय पर बार-बार कराना चाहिए।
  • ह्यूमिड (उमस) कंडीशन में टेफलॉन कोटिंग आपके कार को जंग यानी की रस्ट से बचाती है।
To protect the car from rust in the rain, which one is the best Ceramic coating or Teflon coating?
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

सिरेमिक कोटिंग के क्या हैं नुकसान?

  • सिरेमिक कोटिंग में खर्च बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी बड़ी है, तो आपका बिल भी ज्यादा आएगा।
  • सिरेमिक कोटिंग से पहले अगर गाड़ी की पेंटिंग हो चुकी है, तो यह कार पर टिकेगी या नहीं यह कहना मुश्किल है। हालांकि, अगर पेंटिंग का काम अच्छे से किया गया है, तो सिरेमिक कोटिंग टिक जाएगी वरना यह कुछ समय बाद पेंट के साथ उखड़ सकती है। इन दोनों ही हालत में आपको बाद में पता चलेगा। ऐसे में अगर यह काम नहीं किया तो आपका सारा पैसा बर्बाद हो सकता है।

टेफलॉन कोटिंग के क्या हैं नुकसान?

  • टेफलॉन कोटिंग की सबसे बड़ी समस्या इसकी कम लाइफ है। आसान भाषा में कहें तो इसकी चमक बहुत तेजी से फीकी पड़ती है। यानी तीन से चार महीने में इसकी चमक बहुत तेजी से फीकी पड़ जाएगी।
  • कम लाइफ के अलावा दूसरा सबसे बड़ा नुकसान यह है कि टेफलॉन कोटिंग आपकी गाड़ी को ज्यादा से ज्यादा छह से आठ महीनों तक रस्ट से बचा सकता है।
विज्ञापन
To protect the car from rust in the rain, which one is the best Ceramic coating or Teflon coating?
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

सावधानी

दोनों ही कोटिंग में धांधली का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए अपनी कार पर इन कोटिंग को उसी वर्कशॉप से कराएं जिसकी विश्वसनीयता हो। दरअसल कई वर्कशॉप में कोटिंग की क्वालिटी से भारी समझौता किया जाता है। यहां कोटिंग के नाम पर वैक्सिंग या मशीन पॉलिशिंग कर दी जाती है। इसके अलावा ये वर्कशॉप भारी-भरकम बिल भी बना देते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed