{"_id":"5f0ef6e28ebc3e63e60729b0","slug":"want-to-buy-maruti-suzuki-second-hand-car-maruti-true-value-is-best-place-for-you-to-choose-used-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti की सेकेंड हैंड कार की यहां करो खरीदारी, बचत के साथ मिलेगी वारंटी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti की सेकेंड हैंड कार की यहां करो खरीदारी, बचत के साथ मिलेगी वारंटी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Maruti Used Cars
- फोटो : Maruti True Value
कोरोना काल में सेकेंड हैंड वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। दरअसल कई शहरों में मेट्रो बंद है। वहीं, बसों में 20 लोगों को ही बैठने की अनुमति है। ऐसे में जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा नहीं करना चाहते हैं, वे खुद का वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। असल में कोरोना के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए अपनी कार में यात्रा करना एक सही फैसला है, लेकिन यहां बजट पर आकर कहानी रुक जाती है। ऐसे में सेकेंड हैंड या यूज्ड कार को खरीदना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Trending Videos
Maruti True Value
- फोटो : Maruti True Value
Maruti True Value पर देखें कार
अगर आप मारुति की यूज्ड कार खरीदना चाहते हैं, तो Maruti True Value आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट है, जहां आपको मारुति की यूज्ड कारों को खरीदने का मौका मिलता है।
स्टेप-1
- Maruti True Value की वेबसाइट पर आपको दो विकल्प मिलता है। पहला खरीदने का और दूसरा बेचने का।
- अगर आप यूज्ड कार खरीदना चाहते हैं तो नीले रंग के टैब Buy पर जाएं। यहां आपको कंपनी के सभी मॉडल मिलेंगे।
- अपनी पसंद की मॉडल को चुनें। उदाहरण के लिए अगर आपको Alto की यूज्ड कार खरीदना है, तो Select Model में Alto को चुनें।
- इसके बाद Select Budget वाले सेक्शन में अपना बजट चुनें। यहां हमनें 2 लाख से 4 लाख रुपये वाला बजट सेक्शन का चुनाव किया है।
- इसके बाद Select City में जाकर शहर का चुनाव करें। हमने मुंबई शहर का चुनाव किया है।
- इन सब के बाद अब नीले रंग के Search टैब पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti True Value
- फोटो : Maruti True Value
स्टेप 2
- यहां आपको पसंद की हुई मॉडल की कई कारें दिखाई देंगी।
- इस फोटो में आपको Alto की तीन कारें दिखाई दे रही होंगी। इनमें तीनों ही कारें Alto का LXI वेरिएंट हैं, लेकिन इनकी कीमतें अलग-अलग हैं।
- यहां आप देख सकते हैं कि कार किस साल की है। इसके अलावा वो कितने किलोमीटर चल चुकी है।
- यहां आप Contact Dealer पर क्लिक करके सीधे डीलर से बात कर सकते हैं। वहीं, Book a Test Drive पर क्लिक करके आप चुनी हुई कार का टेस्ट ड्राइव भी कर सकते हैं।
- हमने फोटो में दिखाई दे रही 2009 की मॉडल Alto LXI पर क्लिक किया।
Maruti True Value
- फोटो : Maruti True Value
स्टेप 3
- यहां आप कार की तस्वीर और उससे जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- यहां आप सीधे टेस्ट ड्राइव से लेकर कार की ईएमआई तक चेक कर सकते हैं।
- यहां आप यह भी पता लगा सकते हैं कि इस कार को कितनी बार बेचा गया है।
विज्ञापन
New Wagon R Styling
क्या हैं फायदे?
- गाड़ी की जांच- Maruti True Value पर आप टेस्ट ड्राइव बुक कर के कार को चला कर देख सकते हैं। यहां आप कार को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच सकेंगे।
- पेपर वर्क- यहां आपको गाड़ी के कागज से संबिधित किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा गाड़ी या गाड़ी के मालिक पर किसी भी तरह का कोई आपराधिक केस है या नहीं, इसकी भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- खुद करें फैसला- यहां आपको कार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसी भी दूसरे व्यक्ति से पूछने की जरूरत नहीं है। यहां आपको सारी जानकारी मिलेगी।
- वारंटी- यहां आपको हर कार पर वारंटी का विकल्प मिलता है।
