सब्सक्राइब करें

Honda City 2020 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स, Hyundai Verna 2020 को देगी टक्कर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
honda city 2020 features price specifications in hindi honda city 2020 launch in india honda city 5th generation india honda city 2020 interior and exterior honda city 2020 engine specification honda city new model 2020 features honda city mileage
Honda City 2020 - फोटो : Honda
Honda Cars India Ltd. (HCIL), होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भारत में अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित सेडान कार ऑल-न्यू 2020 Honda City (होंडा सिटी) को लॉन्च कर दिया है। जापान की मल्टीनेशनल कंपनी अपनी नई पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी कार के साथ ही इसके पुराने मॉडल चौथी पीढ़ी कार को भी बेचना जारी रखेगी। चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी को 2019 के आखिर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपग्रेड किया गया था, इसलिए इसकी बिक्री जारी रहेगी। नई 2020 होंडा सिटी कार में कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर मिलते हैं। यहां जानिए इस कार की सारी डिटेल्स। 
Trending Videos
honda city 2020 features price specifications in hindi honda city 2020 launch in india honda city 5th generation india honda city 2020 interior and exterior honda city 2020 engine specification honda city new model 2020 features honda city mileage
Honda City 2020 5th Generation - फोटो : Honda
नई होंडा सिटी में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं और जिससे कार का स्टैंडर्ड काफी ऊंचा हो गया है और लग्जरी सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Hyundai Verna 2020 (ह्यूंदै वरना 2020) और Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) जैसी कारों से होगा। नई 2020 Honda City को को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बनाया जा रहा है। नई होंडा सिटी कार को काफी पहले लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda city 2020 features price specifications in hindi honda city 2020 launch in india honda city 5th generation india honda city 2020 interior and exterior honda city 2020 engine specification honda city new model 2020 features honda city mileage
Honda City 2020 Structure - फोटो : Honda
पहले से बड़ी हो गई कार
2020 Honda City का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में बहुत काफी नया है। कार के फ्रंट लुक में काफी बदलाव आया है। नई कार में हेडलाइट पहले से ज्यादा लंबी है और फाइटर-जेट जैसे एयर इनटेक, दरवाजों पर मिरर दिए गए हैं। नई होंडा सिटी में दिया गया यूरोपीय लुक कार के रियर में भी दिया गया है। नई सिटी का लुक हालांकि पहले जैसा स्पोर्टी नहीं है। नई कार का आकार पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई सिटी की लंबाई 113mm और चौड़ाई 53mm बढ़ गई है। कार का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल जितना ही है। नई Jazz (जैज) में इस्तेमाल किया गया प्लेटफॉर्म ही नई होंडा सिटी में भी उपयोग किया गया है। कार को इसकी ASEAN N-CAP 5 स्टार रेटिंग समकक्ष बॉडी के साथ सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के हिसाब से बनाया गया है। 
honda city 2020 features price specifications in hindi honda city 2020 launch in india honda city 5th generation india honda city 2020 interior and exterior honda city 2020 engine specification honda city new model 2020 features honda city mileage
Honda City 2020 - फोटो : Honda
पावर
पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वेरिएंट्स- V, VX और ZX में लॉन्च किया गया है। नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। य़ह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
विज्ञापन
honda city 2020 features price specifications in hindi honda city 2020 launch in india honda city 5th generation india honda city 2020 interior and exterior honda city 2020 engine specification honda city new model 2020 features honda city mileage
Honda City 2020 Interior - फोटो : Honda
होंडा सिटी में पहली बार मिला ये फीचर
नई होंडा सिटी कार के इंटीरियर की बात की जाए तो नई कार में ड्यूल-टोन इंटीरियर और 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा कनेक्ट टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट जैसे फीचर दिए गए हैँ। होंडा सिटी देश की पहली कार होगी जिसमें एलेक्सा रिमोट कैपेबिलिटी का फीचर दिया गया है। एलेक्सा रिमोट वाली यह भारत की पहली कार भी होगी जिसे आप बोल कर कमांड कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए ग्राहकों अपने घर में आराम से बैठकर अपनी कार के साथ कनेक्ट हो सकेंगे। और इस कार में यह भी पहली बार है कि होंडा का ऐप-आधारित कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, होंडा कनेक्ट दिया गया है जो कार के डिटेल्स को किसी के साथ भी शेयर कर सकता है।  इसके साथ ही नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, जेड-शेप्ड रैप-एराउंड LED टेल लैम्प, जी-मीटर के साथ 17.7 cm HD फुल कलर TFT मीटर, लेन-वॉच कैमरा, एगाइल हैंडलिंग असिस्ट (AHA) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA) जैसे कई फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed