सब्सक्राइब करें

क्यों खरीदें Honda CB300R, CBR 250R के मकाबले इसमें क्या है खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 19 Jan 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Why Purchase Honda CB300R and what is difference with Honda CBR 250R
Honda CBR250R vs Honda CB300

Honda की नई CB300R की बुकिंग शुरू हो गई। मात्र 5 हजार रुपए देकर इसकी बाइक की बुकिंग की जा सकती है। इस बाइक कीमत 2.5 लाख रुपए से कम है। वहीं बाइकर्स को Honda की एंट्री सेंगमेंट बाइक CBR250R से पॉवरफुल बाइक का इंतजार था, जो सीबी300 की लॉन्चिंग से पूरा हो गया है। जानें दोनों बाइकों में क्या है अंतर...


 

Trending Videos

स्टाइलिंग

Why Purchase Honda CB300R and what is difference with Honda CBR 250R
Honda CBR250R

होंडा सीबीआर250आर में 250सीसी का इंजन लगा है, लेकिन दिखने में यह उससे कहीं ज्यादा पॉवरफुल लगती है। इसकी स्टाइलिंग Honda VFR 1200F से इंस्पायर्ड है। 250आर स्पोर्टबाइक से ज्यादा स्पोर्ट टूरर ज्यादा लगती है। जैपनीज कंपनी होंडा ने इसका 2018 में नया एडिशन लॉन्च किया था। सीबीआर 250आर के 2018 एडिशन में टू-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और एलईडी हैडलैम्प के साथ नए आकर्षक स्पोर्टी वाय-शेप लुक में पेश किया। 2018 सीबीआर 250आर स्टैंडर्ड और एबीएस दो वेरियंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,63,584 रु (एक्स- शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।

वहीं होंडा की सीबी300आर को 2017 के ईसीआईएमए मोटरसाइकिल शो में लॉन्च किया गया था। वहीं पिछले महीने ही होंडा ने सीबी1000आर (Honda CB1000R) को लॉन्च किया था, जो होंडा के फ्लैगशिप मॉडल Neo Sports Café का लाइनअप मॉडल है। CB300R निओ रेट्रो स्टाइलिंग पर बेस्ड पर है, जिसमें राउंड एलईडी हेडलैंप और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। सीबी300आर दो रंगों कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट एक्सिस ग्रे रंग में उपलब्ध होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन पॉवर

Why Purchase Honda CB300R and what is difference with Honda CBR 250R
Honda CB300R to be Launched in India

सीबीआर250आर में 249.6 सीसी का लिक्विड कूलड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जो 8000 आरपीएम पर 26.5 पीएस की पॉवर और 7000 आरपीएम पर 22.9 एमएम का टॉर्क देता है। वहीं सीबी300आर में Honda CB300R में 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 30.9 पीएस की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। होंडा का दावा है कि यह बाइक 30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Honda CB300R का कर्ब वेट 143 किग्रा है, वहीं सीबीआर250आर का वजन 167 किग्रा है।
 

बेस फीचर

Why Purchase Honda CB300R and what is difference with Honda CBR 250R
Honda CB300R

होंडा CB300R का वजन कम होने से न केवल उसकी फरफॉरमेंस बेहतर होती है, वहीं हैंडलिंग भी जबरदस्त मिलती है। सीबीआर250आर में 37 एमएम के टेलीस्कोपिक फॉर्क और पीछे मोनोशॉक दिए गए हैं। वहीं CB300R में हल्के वजन का फ्रेम दिया गया है, जो ट्यूबलर और प्रेस्ड स्टील से बना है। इसमें 41एमएम के टेलीस्कोपिक फॉर्क और पीछे मोनोशॉक दिया है। इसके अलावा इसमें डनलप के 150/60-17 टायर साइज दिया गया है, जबकि सीबीआर250आर में कोन्टिनेंटल कॉन्टीगो के 140/70-17 साइज के टायर लगे हैं।

इसके अलावा सीबीआर250आर में 296एमएम के फ्रंट डिस्क और पीछे 220 एमएम के डुअल चैनल एबीएस लगे हैं। वहीं CB300R में निसिन रेडियल क्लिपर के साथ बड़े 296एमएम के फ्लोटिंग डिस्क और पीछे 220 एमएम के डिस्क लगे हैं। इसमें आईएमयू बेस्ड एबीएस यूनिट दी गई है।
 

विज्ञापन

कीमत

Why Purchase Honda CB300R and what is difference with Honda CBR 250R
Honda CB300R

सीबीआर250आर दो वैरियंट्स में उपलब्ध है। इसके नॉन-एबीएस वैरियंट की कीमत 1.65 लाख रुपए है, जबकि एबीएस वैरियंट की कीमत 1.95 लाख रुपए है। वहीं CB300R को भारत में सीकेड रूट के जरिए लाया जाएगा। जिसके बाद इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए से कम होगी। वहीं CB300R का मुकाबला BMW G 310R और KTM 390 Duke से है।   
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed