{"_id":"60e6de4c7bc52b30b17455d7","slug":"yamuna-authority-plans-to-install-time-booths-at-zero-points-on-both-sides-of-yamuna-expressway-from-greater-noida-and-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबरदार: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा जल्द पूरी की तो लगेगा भारी जुर्माना, हो रही है यह खास व्यवस्था","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
खबरदार: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा जल्द पूरी की तो लगेगा भारी जुर्माना, हो रही है यह खास व्यवस्था
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
yamuna expressway
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली और आगरा के बीच सफर करने का एक आसान रास्ता है। साथ ही इस एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से यात्रा के समय में भी बचत होती है। लेकिन अब इस रास्ते में तय सीमा से ज्यादा स्पीड में सफर करने पर आपको भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। बता दें कि साल 2012 में 166 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया था। जिसके बाद से, इस रास्ते पर कई दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ बेहद दुखद दुर्घटनाएं भी देखी गई हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर मोटर चालकों को निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन कराने के लिए एक और कोशिश की जा रही है। जिसके तहत अधिकारी अब एक्सप्रेसवे में कुछ बिंदुओं के बीच टाइम बूथ लगाने करने की योजना बना रहे हैं। ताकि इन बूथों के बीच की दूरी को तय करने के लिए हर वाहन कितना समय लगा रहे हैं इसकी जांच की जा सके।
Trending Videos
JEEVAR TOLL PLAZA ON YAMUNA EXPRESSWAY
- फोटो : For Reference Only
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण की ग्रेटर नोएडा और आगरा से एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर जीरो पॉइन्टस पर टाइम बूथ लगाने की योजना है। दोनों बूथों के बीच की दूरी तय करने में वाहन कितना समय ले रही है इसकी निगरानी की जाएगी और यदि कोई वाहन इसके लिए निर्धारित समय से कम समय लेता है, तो चालक को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
स्पीड-मॉनिटरिंग कैमरों के अलावा यह एक और तरीका है जिसके जरिए 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज चलने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा, "यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। जो भी बेहतर होगा, उसे लागू किया जाएगा।"
सिंह ने हादसों को रोकने के लिए उठाए जा रहे अन्य उपायों के बारे में भी बताया। इनमें क्रैश बीम बैरियर लगाना शामिल है। ये दुर्घटना की स्थिति में वाहन को विपरीत लेन में घुसने से रोकने का प्रयास करते हैं।
सिंह ने हादसों को रोकने के लिए उठाए जा रहे अन्य उपायों के बारे में भी बताया। इनमें क्रैश बीम बैरियर लगाना शामिल है। ये दुर्घटना की स्थिति में वाहन को विपरीत लेन में घुसने से रोकने का प्रयास करते हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
इस समय हल्के वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे में 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलने की इजाजत नहीं है। लेकिन रास्ते में लगाए गए कई चेतावनी संकेतों और स्पीड कैमरों के बावजूद, कई लोग तय स्पीड से ऊपर की स्पीड में ड्राइविंग करते हैं। नियम तोड़ने वालों को डिजिटल माध्यम से दंडित किया जाता है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए कई वाहन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिछले कई सालों में हजारों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। यह एक शानदार सड़क है लेकिन खासतौर पर सर्दियों के महीनों के दौरान धुंध की वजह से यहां कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं। लेकिन विशेषज्ञ ज्यादातर इस बात से सहमत हैं कि इस मौसम में बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं क्योंकि मोटर चालक उचित सावधानी का पालन नहीं करते हैं।

कमेंट
कमेंट X