फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यामाहा ने बाज़ार में पेश की नई FZ 25, जॉन अब्राहम की मौजूदगी में हुई लॉन्च

Tue, 24 Jan 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
yamaha launches new FZ
यामाहा एफजेड 25
नए साल की शुरुआत यामाहा ने एक अलग अन्दाज़ में करते हुए नई FZ 25 को बाजार में पेश कर दिया है। इस सेगमेंट की पहली बाइक को यामाहा ने सबसे पहले 2008 में उतारा था जिसे लोगों ने काफी सराहा था। 
yamaha launches new FZ
यामाहा एफजेड 25
पिछली FZ के मुकाबले यह ज्यादा बड़ी है पर ज्यादा शक्तिशाली भी है । इस मोटरसाइकिल के बाद माना जा रहा है की युवा दिलों की धड़कन बनकर उभरी आर 15 के नए अवतार को कंपनी इंडिया में पेश करेगी। हाल ही में इंडोनेशियाई बाजार में इस मोटरसाइकिल को यामाहा ने पेश किया है।
yamaha launches new FZ
यामाहा एफजेड 25
नई FZ 249सीसी सिंगल सिंलिंडर एयर कूल्ड इंजन से पावर्ड है। इस बाइक में 14 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। हालांकि, एबीएस देने में कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है। खूबियों को अपग्रेड करते हुए इसमें LED हेडलैंप्स दीं गईं हैं। पूरी बाइक का वजन लगभग 148 किलोग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamaha launches new FZ
यामाहा एफजेड 25
भारत में 250 सीसी सेगमेंट की बाइक सेल्स तेजी से बढ़ रही है। साल 2016 में अप्रैल से अक्टूबर तक के आंकड़ों की बात करें तो इस कैटिगरी की लगभग 1.12 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि साल 2015 के मुकाबले सीधे 44.6% की बढ़त है। 
विज्ञापन
yamaha launches new FZ
यामाहा एफजेड 25
यमाहा की इस बाइक की सीधी टक्कर 2 लाख कीमत वालीं बाइक्स खासकर KTM से होगी। लेकिन हाल ही बजाज की लांच हुयी मोटरसाइकिल डोमिनॉर की कीमत के वजह से वो भी इसकी प्रतिस्पर्धा में आ जाती है। नई FZ 25 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,19,500 रुपये रखी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed