{"_id":"5a3b38344f1c1bc9678c315c","slug":"royal-enfield-interceptor-650-and-continental-gt-650-booking-to-start-from-april-2018-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खरीदना चाहते हैं 650 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड? जानिए कब और कैसे कर पाएंगे बुकिंग","category":{"title":"Bike Review","title_hn":"बाइक रिव्यू","slug":"bike-review"}}
खरीदना चाहते हैं 650 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड? जानिए कब और कैसे कर पाएंगे बुकिंग
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
royal enfield continental GT
Link Copied
पावरफुल बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने नवंबर में 650 सीसी वाली दो नई बाइक Interceptor 650 और Continental GT 650 पेश की थी। बाद में इसे नवंबर में ही चेन्नई में भी पेश किया गया। दोनों ही बाइकों में नया इंजन और नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
Trending Videos
2 of 5
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin
- फोटो : Royal Enfield
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत स्थित कंपनी की डीलरशिप अप्रैल 2018 से इन दोनों बाइकों की बुकिंग लेना शुरू कर देगी। इच्छुक ग्राहक 5000 रुपए का अमाउंट देकर इसको बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Royal Enfield 650cc Twin-Cylinder Engine
इन दोनों ही बाइकों में 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑयल कूलर दिया गया है। बाइक का इंजन 7,100rpm पर 47पीएस की शक्ति देगा और 4,000rpm पर 52एनएम की टॉर्क देगा।
4 of 5
royal enfield 650cc
नए इंटरसेप्टर में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में एबीएस समेत फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे 18 इंच के पिरेली टायर हैं और दो शॉक अब्जॉर्बर मौजूद हैं। दोनों बाइक दिखने में काफी हद तक समान हैं। इनमें एक ही प्रकार के हेडलैंप और फ्यूल टैंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Royal Enfield Continental GT 750
दोंनों नई मोटरसाइकिलें अप्रैल से शोरूम में उपलब्ध होंगी। मोटरसाइकिलों की कीमत बताए बिना रॉयल एनफील्ड के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ लाल ने संकेत दिए थे कि ये तीन से 3.5 लाख रुपए के बीच उपलब्ध होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।